प्रतापगढ़: अपना दल प्रदेश अध्यक्ष के जिले में दो और पदाधिकारियों ने दिया त्यागपत्र

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष के जिले में पार्टी पदाधिकारियों के त्यागपत्र देने का दौर लगातार जारी है। गुरुवार को प्रदेश सचिव व्यापार मंच सहित चार लोगों ने इस्तीफा दिया था। शुक्रवार को भी दो पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। लगातार त्यागपत्र की कार्रवाई से पार्टी संगठन के शीर्ष नेतृत्व में हड़कंप मच गया है। त्यागपत्र की वजह जानने व पदाधिकारियों की नाराजगी दूर करने के लिए शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष बेल्हा पहुंचेंगे।  

अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार पाल की मौजूदगी में कुछ दिनों पूर्व पार्टी के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मानधाता ब्लॉक के राज कुमार पटेल को दी गई। संगठन को मजबूती देने के लिए संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी। आगामी पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति भी बनाई गई। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़ने की पहल भी की जा रही है। वहीं गुरुवार को व्यापार मंच के प्रदेश सचिव प्रज्ञा कुमार सिंह, युवा मंच के जिलाध्यक्ष राजेश पटेल, महिला मंच की जिलाध्यक्ष संगीता पटेल और व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया। 

इसे लेकर देर रात तक संगठन के व्हाट्सएप ग्रुप में चर्चाएं होती रहीं। शुक्रवार को सदर विधानसभा अध्यक्ष जीत लाल पटेल और युवा मंच के जिला उपाध्यक्ष अतुल प्रजापति ने भी त्यागपत्र दे दिया। दो दिन में छह पदाधिकारियों के इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारे में तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने जनपद पहुंचकर पदाधिकारियों के त्यागपत्र देने की वजह जानेंगे और डैमेज कंट्रोल करने का प्रयास करेंगे।

ये भी पढ़ें- धोखाधड़ी का खेल : प्लॉट का झांसा देकर हेड कांस्टेबल से ठगे 12 लाख, रजिस्ट्री न करने पर रुपये मांगे तो धमकाया

संबंधित समाचार