ठाकरे ने साधा भाजपा पर निशाना, विकास परियोजनाओं को रोकने का लगाया आरोप
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए मुंबई में विकास परियोजनाओं को रोकने का आरोप लगाया। मुंबई के कांजुरमार्ग में भूमि के मालिकाना हक को लेकर अपनी सरकार के कड़े रुख को प्रकट करते हुए रविवार को ठाकरे ने कहा कि कांजुरमार्ग स्थित उस भूमि पर मेट्रो कार शेड का …
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए मुंबई में विकास परियोजनाओं को रोकने का आरोप लगाया। मुंबई के कांजुरमार्ग में भूमि के मालिकाना हक को लेकर अपनी सरकार के कड़े रुख को प्रकट करते हुए रविवार को ठाकरे ने कहा कि कांजुरमार्ग स्थित उस भूमि पर मेट्रो कार शेड का निर्माण किया जाना है।
ठाकरे ने वेबकास्ट के जरिये कहा कि महाराष्ट्र से घृणा करने वाले लोगों द्वारा दुष्प्रचार अभियान चलाया गया, जो राज्य को मादक पदार्थों के केन्द्र के रूप में पेश करने पर तुले हैं।
उन्होंने मेट्रो कार शेड परियोजना को आरे कॉलोनी से कांजुरमार्ग स्थानांतरित करने का विरोध करते हुए कहा कि हाल ही में कहा गया कि कांजुरमार्ग स्थित जिस भूमि पर (मेट्रो 3) कार शेड परियोजना ले जाई जा रही है, वह नमक संसाधित भूमि है, भाजपा मुंबई में विकास परियोजनाओं को रोकने की कोशिश कर रही है।
ठाकरे ने यह बात केन्द्र के उस पत्र की ओर इशारा करते हुए कही, जिसमें राज्य सरकार से कहा गया था कि वह नए स्थान पर परियोजना न शुरू करें।