रुद्रपुर: यूथ कांग्रेस नेता के भतीजों पर लगा धमकाने का आरोप

रुद्रपुर: यूथ कांग्रेस नेता के भतीजों पर लगा धमकाने का आरोप

रुद्रपुर, अमृत विचार। निकाय चुनाव की सुगबुगाहट आते ही डराने-धमकाने का दौर शुरू हो गया है। जिसके चलते भूत बंगला के भाजपा कार्यकर्ता ने यूथ कांग्रेस नेता के भतीजों पर फर्जी आईडी बनाकर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार भूत बंगला निवासी मोहसिन मियां ने बताया कि वह भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता है और वार्ड से पार्षद पद की तैयारी कर रहा है। वार्ड में बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए यूथ कांग्रेस नेता परवेज कुरैशी के भतीजे शोएब कुरैशी व शहजाद कुरैशी दो माह से डराने-धमकाने का कार्य कर रहे है।

इसी क्रम में 25 अक्टूबर की रात्रि साढ़े दस बजे सगे भाईयों ने फर्जी आईडी बनाकर इंस्टाग्राम पर चुनाव लड़ने की दशा में जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। भाजपा कार्यकर्ता ने पुलिस को तहरीर देकर जानमाल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें - रुद्रपुर: सामिया बिल्डर पर फिर लगा 42.62 लाख हड़पने का आरोप

ताजा समाचार

महाराष्ट्र चुनाव: शरद पवार ने भाजपा पर किया तीखा प्रहार, कहा- सत्ता में बैठे लोगों ने नहीं हल की जनता की समस्या
बंद पिंक टॉयलेट चलाएंगी समूह की महिलाएं, पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में चालू किए जाएंगे 38 टॉयलेट
अखिलेश यादव का दावा- महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ के ‘महादुखी’ काल का अंत होगा
अयोध्या : कनक और सरयू में मनी देव दीपावली, जगमग हुई बच्चों की प्रतिभा 
Saharanpur News: लोहे के तवे से वार कर शौहर ने बीबी को उतारा मौत के घाट, मदद को चिल्लाती रहीं बेटियां
मुरादाबाद : भाजपा के दबाव में संभल जिलाध्यक्ष विजय शर्मा पर दर्ज हुई फर्जी रिपोर्ट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लगाया आरोप