Kanpur: सोने की गिन्नियां न देने पर कराया गर्भपात, पीड़िता ने ससुरालीजनों पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Kanpur: सोने की गिन्नियां न देने पर कराया गर्भपात, पीड़िता ने ससुरालीजनों पर दर्ज कराई रिपोर्ट

कानपुर, अमृत विचार। काकादेव थानाक्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि शादी के बाद से उसे परेशान किया जाने लगा। दहेज में सोने की गिन्नियां, रुपये व चार पहिया वाहन की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर मारपीटा। आरोप यह भी है कि उसका जबरन गर्भपात करा दिया। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।  

शास्त्री नगर निवासी महिला ने दर्ज एफआईआर में बताया कि उनका विवाह 26 जनवरी 2023 को लाजपत नगर निवासी सुमित के साथ हुआ था। आरोप लगाया कि शादी के तुरंत बाद सुमित का व्यवहार बदल गया। छोटी छोटी बातों पर सवाल-जवाब व मारना पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि सोने की गिन्नियों, रुपये, चार पहिया वाहन के लिए परेशान करने लगे। 

जुलाई 2023 में सुमित और उनके पिता ने जबरन गर्भपात कराया। शादी के 6 महीने बाद मायके छोड़ गए और कहा जब तक पैसा और चार पहिया वाहन और सोने की गिन्नियां नहीं लाओगी तब तक मैं नहीं रखूंगा। इस संबंध में काकादेव प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि पति, पिता और अन्य पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें- Kanpur: छात्रा को एक वर्ष से परेशान कर रहा शोहदा, घर से बाहर निकलना किया दुश्वार, आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज