Kanpur: भाजपा ने मुस्लिम मतों के लिए छेड़ा अभियान, सीसामऊ सीट प्रभारी एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने आवास में बनाया मिनी वार रूम

Kanpur: भाजपा ने मुस्लिम मतों के लिए छेड़ा अभियान, सीसामऊ सीट प्रभारी एमएलसी मानवेंद्र सिंह ने आवास में बनाया मिनी वार रूम

विशेष संवाददाता, कानपुर। सीसामऊ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने मुस्लिम मत हासिल करने की दिशा में भी कवायद शुरू कर दी है। सीसामऊ सीट के प्रभारी पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष एमएलसी मानवेंद्र सिंह हर जाति वर्ग, प्रकोष्ठों व मोर्चों की बैठकें कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने शास्त्रीनगर स्थित आवास पर मिनी वार रूम बनाया है, जहां रोज तीन से चार बैठकें करने के साथ संगठन स्तर पर सक्रियता की मॉनीटरिंग भी करते हैं। 
मानवेंद्र ने अब मुस्लिम वोटरों के लिए भी पदाधिकारियों को सक्रिय किया है। 

अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सलीम अहमद को इस काम में लगाया गया है। सलीम अहमद के अनुसार 96 बूथों पर मुस्लिम वोटर प्रभावी हैं। इनमें से 46 बूथों पर तीन-तीन पदाधिकारियों की तैनाती की जा चुकी है। उनके मुताबिक भाजपा को मुस्लिमों के मत मिलेंगे, क्योंकि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मुस्लिम समाज को भी मिला है। सलीम के साथ प्रदेश भाजपा के सह-मीडिया प्रभारी मनोजकांत मिश्रा, उत्तर जिला के पूर्व अध्यक्ष सुनील बजाज को लगाया गया है। गम्मू खां का हाता में दो बैठकें हो चुकी हैं। बुधवार को हलीम मुस्लिम कालेज में होने वाली बैठक के संयोजक कालेज के पूर्व प्राचार्य हैं।  

यह भी पढ़ें- Kanpur:स्वरूपनगर महिला मार्केट अब चार मंजिला ही बनेगी, पांच मंजिल बनाने का प्रस्ताव शासन ने किया निरस्त...