Bulandshahr Cylinder Blast: ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की घटना में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर हुई छह

Bulandshahr Cylinder Blast: ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की घटना में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर हुई छह

बुलंदशहर, अमृत विचार। बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने की घटना में एक और व्यक्ति की मौत हो जाने से इस हादसे में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर छह हो गयी है। जिला मजिस्ट्रेट चंद्र प्रकाश प्रियदर्शी ने मंगलवार को बताया कि हादसे में एक और व्यक्ति की मौत हो जाने से इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गयी है। 

उन्होंने बताया कि शुरुआत में मृतकों की संख्या पांच थी जो मंगलवार की सुबह बढ़कर छह हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रियाजुद्दीन उर्फ राजू (50), उनकी पत्नी रुखसाना (45), सलमान (16), तमन्ना (24), हिफ्जा (तीन) और आस मोहम्मद (26) के रूप में हुई है। सिकंदराबाद इलाके में सोमवार रात सिलेंडर फटने से एक मकान ध्वस्त हो गया था जिसके मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत होने की पुष्टि रात में ही हो गयी थी। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिकंदराबाद की आशापुरी कॉलोनी में यह हादसा हुआ। आशापुरी कॉलोनी में सोमवार रात एक मकान में रखा सिलेंडर अचानक फटने से जोरदार धमाके के साथ मकान ध्वस्त हो गया और छत गिर गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस एवं जेसीबी को मौके पर बुलाया गया। बुलंदशहर के जिलाधिकारी (डीएम) चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि यह घटना आशापुरी कॉलोनी में रियाजुद्दीन के घर में हुई, जिसमें 18-19 लोग रहते थे। घर के 10 लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। 

सीएम ने लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बुलंदशहर में सिलेंडर फटने से हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें- बुलंदशहर: सिलेंडर विस्फोट में 5 लोगों की मौत, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

ताजा समाचार

Kasganj: चोरों ने एक ही दुकान को 5 बार बनाया निशाना, चंद कदम पर चौकी...नहीं पुलिस का खौफ
कानपुर में फ़िज़िक्स वाला लॉन्च करेगा 77 नए टेक-इनेबल्ड विद्यापीठ ऑफलाइन सेंटर्स...मिलनाडु, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान में भी उपलब्ध
दिवाली, छठ पर चलेंगी 345 अतिरिक्त बसें, 29 नवंबर तक चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें
Commonwealth Games 2026 : हरमनप्रीत सिंह ने कहा-राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीतना लक्ष्य था, हॉकी का हटना दुर्भाग्यपूर्ण 
देहरादून: राष्ट्रीय खेल: स्कूली बच्चों की होगी प्रतियोगिता... डिजाइन करेंगे खेलों के शुभंकर, लोगो और टैगलाइन
Kasganj News: पॉक्सों एक्ट के आरोपी की जमानत अर्जी निरस्त, जानें पूरा मामला