आज का राशिफल। 22 अक्टूबर, 2024

आज का राशिफल। 22 अक्टूबर, 2024

मेष

आज परिवार में शुभ कार्यों का आयोजन होगा। यदि नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो आप काफी भाग्यशाली रहने वाले हैं। दैनिक दिनचर्या काफी अनुशासित रहेगी। सामाजिक कार्यों में आप भाग लेंगे। स्वास्थ्य को लेकर उतार-चढ़ाव लगा रहेगा।

वृष

आज कार्यक्षेत्र में आपको पुरस्कार प्राप्त हो सकते हैं। आपको बड़े काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। धर्म-कर्म में आप काफी रुचि लेंगे। जीवनसाथी की बातों पर गुस्सा न करें। खानपान में असंतुलन की वजह से मुख में छाले पड़ सकते हैं।

मिथुन

आज व्यवहार में सदैव पारदर्शिता बनाए रखें। गुप्त अनुसंधानों पर आपकी विशेष रुचि रहेगी। आपका कोमल स्वभाव आपके लिए परेशानी खड़ी करेगा। कार्यक्षेत्र में नए कर्मचारियों पर ज्यादा विश्वास न करें। छोटी बातों पर तनाव लेना उचित नहीं है।

कर्क

आज कारोबार में प्रगति होती रहेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपका मूड रोमांचक कार्यों की तरफ बार-बार प्रवृत्त होता रहेगा। स्टॉक मार्केट और म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे लोगों को संभलकर निवेश करना चाहिए अन्यथा बड़ा आर्थिक घाटा हो सकता है।

सिंह

आज मानसिक तनाव में कमी आएगी। आप खुले विचारों के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। दिनचर्या काफी अनुशासित रहने वाली है। आप अपने कार्यों को बड़ी सरलता और स्पष्टता से करें, जिसके कारण आपकी परेशानियां दूर होगी।

कन्या

आज आप अपनी योजनाओं से दूसरों को अचंभित करने में लगे रहेंगे। भूमि संपत्ति को लेकर बड़े सौदे कर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न लें। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम ज्यादा करना पड़ेगा। आपका दिमाग अस्थिर रहेगा।

तुला

आज प्रेम संबंधों को लेकर परिवार का रुख सहयोगात्मक रहेगा। आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। बीमा आदि से धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपना भाव अच्छा रखें। वाणी में उग्रता के कारण काम बिगड़ सकते हैं।

वृश्चिक

आज वैवाहिक संबंधों में सुधार होने की संभावना बन रही है। आप जिन भी योजनाओं पर काम करेंगे वह सफल होगी। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर काम करेंगे तो सफलता सुनिश्चित है। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से आपके संबंध मधुर रहेंगे।

धनु

आज करियर उच्च शिक्षा की दृष्टि से उत्तम रहेगा। परिजनों के साथ समय बिताना पसंद करेंगे। आप मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं। किसी भी तरह का आर्थिक निवेश सोच-समझकर ही करें। किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपका अतिरिक्त धन खर्च हो सकता है।

मकर

आज आपको अपने आप पर भरोसा रखना चाहिए। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहने वाले हैं। नए कारोबार की शुरुआत करने के लिए बेहतरीन समय है। किसी पुराने प्रोजेक्ट्स में परेशानी हो सकती है। सेहत थोड़ी नरम-गरम रहेगी।

कुंभ

आज अपने काम करने के तरीके में बदलाव न करें, जो जैसा चल रहा है चलने दें। बुद्धिजीवियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपनी समस्याओं को जीवनसाथी से शेयर करें समाधान अवश्य मिलेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

मीन

आज पुरानी घटनाएं दोबारा आपके सामने यथारूप में सामने आ सकती हैं। आप लोगों के चहेते बने रहेंगे। व्यवसाय में अपेक्षानुसार धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी सफलता से काफी लोग निराश रहेंगे। किसी विदेशी स्थान की यात्रा हो सकती है।