Lucknow News: भाजपा मंत्री का पुतला फूंक रहे कांग्रेसी खुद ही झुलस गए, प्रियंका गांधी पर टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ था विवाद

Lucknow News: भाजपा मंत्री का पुतला फूंक रहे कांग्रेसी खुद ही झुलस गए, प्रियंका गांधी पर टिप्पणी को लेकर शुरू हुआ था विवाद

लखनऊ। शनिवार को योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का पुतला फूंकने आए कांग्रेसी कार्यकर्ता खुद ही आग में झुलस गए। पुतला फूंकने के दौरान उनके कुर्ते में आग लग गई। आग बुझाने पहुंचे ACP भी आग की चपेट में आ गए। आग लगने के बाद भी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन नहीं रुका। वह मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। प्रियंका गांधी पर बयान देने के बाद से ही कांग्रेस के विभिन्न संगठन मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

दिनेश सिंह की एक ही दवाई, जूता चप्पल और पिटाई स्लोगन बोलते हुए सभी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय से निकले। विधानसभा और सीएम आवास की ओर जाने लगे। तभी तीन थानों की पुलिस ने त्रिपल लेयर बैरिकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुके। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोक झोंक हुई। 

यह है मामला
मंत्री दिनेश प्रताप ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पर टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया "X" पर "बूढी औरत" लिखा था जिसका लखनऊ से लेकर दिल्ली तक विरोध जारी है। कांग्रेसी नेता अनिल यादव ने विरोध जताते हुए दिनेश प्रताप सिंह के गेट पर "चोर" और बेईमान लिख दिया था जिसके बाद आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें- Cycling Championship: लखनऊ ने जीत के लिए पूरी की तैयारी, तीन वर्गों में दिखाएंगे दम

ताजा समाचार

बाराबंकी: टिकैतनगर कोतवाल पर गिरी गाज, एसपी ने कई कोतवाली प्रभारियों को किया इधर से उधर
कानपुर में ट्रक ने कारीगर को कुचला: पांच बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
रुद्रपुर: पोस्टमार्टम कर्मी पर लगा रिश्वत मांगने का आरोप
बाराबंकी: दूसरी महिला को खड़ाकर कराया जमीन का बैनामा, पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज
Kanpur: शहर से बांग्लादेश के लिए कारोबार शुरू, पुराने आर्डर पूरे करने पर जोर, फंसा भुगतान मिलना हुआ शुरू
जालौन में पहले साथ जीने-मरने की कसमें खाई, फिर अपनाया खौफनाक मौत का रास्ता: पढ़ें दर्दनाक घटना की कहानी...