झारखंड विधानसभा चुनावः पहली बार वोट डालेंगे 11.84 लाख मतदाता, 1.13 लाख मतदाता 85 साल से अधिक

झारखंड विधानसभा चुनावः पहली बार वोट डालेंगे 11.84 लाख मतदाता, 1.13 लाख मतदाता 85 साल से अधिक

रांची, अमृच विचारः झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 43 सीट पर मतदान होगा, जो 13 नवंबर को होना है। यहां 81 विधानसभा सीटों पर दो चरण में मतदान होना है। दूसरे चरण में 38 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। जिसके नतीजे 23 नवंबर को घोषित होंगे। पहले चरण में 900 से अधिक ऐसे मतदाता शामिल होंगे, जिनकी उम्र 100 साल से अधिक है। इनमें 533 महिलाएं शामिल हैं। एक अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 100 वर्ष से अधिक आयु वाले लोग शामिल होंगे। जिसमें कुल 995 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। इसमें 462 पुरुष और 533 महिला मतदाता शामिल हैं।

झांरखंड मतदाता सूची के अनुसार, झारखंड में कुल 2.60 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 1.13 लाख मतदाता 85 साल से अधिक के हैं। वहीं 11.84 लाख मतदाता विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे। 

शुरू हुई नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 
झारखंड में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 25 अक्टूबर तक जारी रहेगी। नामांकन दोपहर 11 बजे से 3 बजे के बीच ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए कुछ नियम भी बनाए गए हैं। नामांकन दाखिल करने के लिए उम्मीदवार समेत सिर्फ पांच लोग ही निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में प्रवेश कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को होगी। वहीं नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तय की गई है। 

उम्मीदवारों के लिए ये हैं निर्देश
सामान्य उम्मीदवारों के लिए जमानत राशि 10,000, एससी/एसटी उम्मीदवारों को जमानत राशि के तौर पर 5,000 रुपये निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक उम्मीदवार चुनाव प्रचार पर अधिकतम 40 लाख रुपए ही खर्च कर सकता है। वहीं अपराधिक रिकॉर्ड वाले उम्मीदवारों के लिए खास नियम हैं कि उन्हें अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान तीन बार समाचार पत्रों और टेलीविजन पर अपनी आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी देनी होगी। 

पहले चरण की सामान्य सीटेंः जमशेदपुर पूर्व, जमशेदपुर पश्चिम, ईचागढ़, रांची, हटिया, पांकी, कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बरकागांव, हजारीबाग, बहरागोड़ा,  डालटनगंज, बिश्रामपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर।

पहले चरण में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटेंः मझगांव, जगनाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, घाटशिला, पोटका, सरायकेला, चाईबासा, तोरपा, खूंटी, मांडर, सिमडेगा, कोलेबीरा, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, लोहरदगा और मनिका।

यह भी पढ़ेः मूडीज ने पहली बार दी बजाज फाइनेंस को BAA-3 की रेटिंग