Nobel Prize Winner 2024: रसायन विज्ञान के नोबेल का ऐलान, बेकर, हसाबिस, जम्पर को मिलेगा पुरस्कार

Nobel Prize Winner 2024: रसायन विज्ञान के नोबेल का ऐलान, बेकर, हसाबिस, जम्पर को मिलेगा पुरस्कार

स्टॉकहोम। रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए 2024 का नोबेल पुरस्कार प्रोटीन के अध्ययन के क्षेत्र में नयी दिशाएं दिखाने वाले अमेरिकी वैज्ञानिक डेविड बेकर, जॉन जम्पर और ब्रिटिश वैज्ञानिक के. डेमिस हसाबिस को देने की घोषणा की गयी है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने बुधवार को इस पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा है कि इस साल ये पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दो हिस्सों में दिए जाएंगे।

पहला हिस्सा डेविड बेकर को मिला है, जिन्होंने नई तरह के प्रोटीन के विकास में अभूतपूर्व योगदान दिया है। अकादमी के वक्तव्य के अनसुार वैज्ञानिक बेकर ने एक ऐसी विधि निकाली है जो वैज्ञानिकों को नियंत्रित दशाओं में प्रोटीन बनाने का अवसर देती है। वैज्ञानिक बेकर के अनुसंधान ने औषधियों विकास, एंजाइम इंजीनियरिंग और सिंथेटिक जीव विज्ञान में नए रास्ते दिखाए हैं।

पुरस्कार का दूसरा हिस्सा डेमिस हसबिस और जॉन एम. जम्पर को प्रोटीन संरचना की भविष्यवाणी संबंधी उनके नवाचारों के लिए दिया गया है। उन्होंने एआई मॉडल बनाया जिसने प्रोटीन की जटिल संरचना को समझने में मदद मिली है। नोबेल पुरस्कार 2024 की विजेताओं की घोषणा सोमवार (07 अक्टूबर) से शुरु हुई है। पहले दिन औषधि के क्षेत्र में विक्टर एम्ब्रोस और गैरी रुवकुन को नोबेल पुरस्कार दिया गया। उन्हें ये पुरस्कार माइक्रो राइबोन्यूक्लिक एसिड (आरएनए) की खोज के लिए दिया गया है।

मंगलवार को भौतिकी (फिजिक्स) के नोबेल पुरस्कार एआई के गॉडफादर कहे जाने वाले जैफ्री ई. हिंटन और अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन जे. होपफील्ड को देने की घोषणा की गयी। उन्हें मशीन लर्निंग से जुड़ी नई तकनीकों के विकास के लिए ये सम्मान दिया गया है जो आर्टिफिशियल न्यूरॉन्स पर आधारित है। नोबेल पुरस्कारों को प्रदान करने का कार्य 14 अक्टूबर तक चलेगा।

यह भी पढ़ें: Promotion: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी सौगात, लेखपालों को मिला प्रमोशन, 728 बने कानूनगो