Ruckus in saharanpur : पुलिस पर पथराव, नाराज लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

Ruckus in saharanpur : पुलिस पर पथराव, नाराज लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

अमृत विचार, लखनऊ डेस्क। महंत यति नरसिंहानंद का बयान देशभर में विरोध प्रदर्शन का कारण बनता जा रहा है। जगह- जगह लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। सहारनपुर में विशेष समुदाय के लोगों ने पुलिस पर पथराव किया है। विशेष समुदाय के लोगों ने शिव भक्ति धाम के महंत यति नरसिंहानंद की गिरफ्तारी की मांग की है।

दरअसल, नरसिंहानंद ने गाजियाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान विशेष समुदाय को लेकर विवादित बयान दिया। जिसके बाद उनके बयानों के और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गये। इन्हीं बयानों को लेकर विशेष समुदाय के लोग नाराज हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

सहारनपुर में चल रहे बवाल की वजह भी यही बयान है, देहात कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर चौकी स्थित इलाके के सैकड़ो लोग एकत्र होकर मुख्य मार्ग पर पहुंच गये और प्रदर्शन करने लगे। बताया जा रहा है आक्रोशित लोग यति नरसिंहानंद के खिलाफ ज्ञापन सौंपने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और ज्ञापन देने को कहा, लेकिन प्रदर्शनकारी चौकी पर जाकर ही ज्ञापन देना चाहते थे।

जिसके बाद लोग पुलिस से उलझ गये और पत्थर बाजी शुरू कर दी। इसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वहीं आरोपित लोगों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है

ताजा समाचार

गोंडा में विवादित स्थान पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, पुलिस बल तैनात
Kanpur: आईएमए अध्यक्ष बनीं डॉ. नंदिनी रस्तोगी, सचिव बने डॉ. विकास मिश्रा, फूल-माला पहनाकर लोगों ने दी दोनों को बधाई
बदायूं में शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का किया प्रयास, धार्मिक किताब के जलाए पन्ने, अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ: इकाना स्टेडियम में सीएम योगी ने की बल्लेबाजी, कहा- खुद का सही आकलन मैदान में होता है
Kanpur: सात अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार; आरोपी BBA व बी. फार्मा के छात्र, करते थे हवाई यात्रा, कारनामे सुन पुलिस भी हैरान
रायबरेली में सेना वाहन से टकराई कार : लिपिक की मौत, पत्नी की हालत गंभीर