IND vs BAN T20 Series : टीम इंडिया को झटका, शिवम दुबे टी-20 सीरीज से हुए बाहर...जानिए क्यों?

IND vs BAN T20 Series : टीम इंडिया को झटका, शिवम दुबे टी-20 सीरीज से हुए बाहर...जानिए क्यों?

मुंबई। भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे पीठ में चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ कल से शुरु हो जा रही तीन टी-20 मैचों की श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। टीम में उनकी जगह तिलक वर्मा को शामिल किया गया है। तिलक रविवार सुबह भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विज्ञप्ति में कहा, पीठ में चोट के चलते ऑलराउंडर शिवम दुबे टी-20 श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।

 सीनियर चयन समिति ने दुबे की जगह तिलक वर्मा को टीम में शामिल करने फैसला किया है। तिलक रविवार सुबह ग्वालियर में भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे। दुबे भारतीय टीम की टी-20 विश्वकप अभियान का हिस्सा थे। वह श्रीलंका दौरे पर टी-20 और एकदिवसीय दोनों सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। हाल ही में दुबे ने दलीप ट्रॉफी शतक बनाया था। 

बांग्लादेश के साथ होने वाली टी-20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव और तिलक वर्मा। 

ये भी पढ़ें : IND vs BAN : मयंक यादव की फॉर्म और फिटनेस की होगी परीक्षा, युवा खिलाड़ियों के पास कौशल दिखाने का मौका 

ताजा समाचार

Raebareli: रायबरेली रेल कोच कारखाने पर लगा भ्रष्टाचार का धब्बा, CBI ने तीन कर्मचारियों को लिया हिरासत में
अयोध्या: महरानी दुर्गावती के बताए रास्ते पर चले गोंड समाज- पवन पांडेय 
Kanpur: शहर में बंद होंगी झोलाछाप की दुकानें; सीएमओ ने कार्रवाई के लिए बनाया नोडल अधिकारी, चलेगा जोरदार अभियान
Banking सेक्टर में Job के इच्छुक युवाओं के लिए Good News, इस बैंक में 10,000 कर्मचारियों की होगी भर्ती
Women's T20 World Cup 2024 : पहले ही ओवर में पाकिस्तान को झटका, रेणुका सिंह की गेंद पर गुल फिरोजा OUT
Kanpur में कर्मचारियों ने डॉक्टर को बनाया निशाना; इस तरह ठगे 1.5 करोड़ रुपये...एक आरोपी गिरफ्तार