3 अक्टूबर का इतिहास: आज ही के दिन हुए थे पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक

3 अक्टूबर का इतिहास: आज ही के दिन हुए थे पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक

नई दिल्ली। सीमाओं और दीवारों में बंटी इस दुनिया के इतिहास में तीन अक्टूबर की तारीख अपना एक अलग मुकाम रखती है। तीन अक्टूबर, 1990 को ही पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक हो गए थे। यह पहला मौका था, जब किसी विभाजित देश को जन आंदोलन के कारण फिर से एक होने का मौका मिला। तीन अक्टूबर की सुबह दोनों तरफ की जर्मनी में रहने वाले लोगों के लिए एक नया एहसास लेकर आई। पिछली रात से ही बर्लिन के ब्रांडनबुर्गर गेट के सामने लाखों की संख्या में लोग जमा थे और वह 45 वर्षों के बाद एकीकृत जर्मनी का सूरज उगते हुए देखना चाहते थे।

देश-दुनिया के इतिहास में तीन अक्टूबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1831 : मैसूर पर ब्रिटिश हुकूमत ने कब्जा किया।

1866 : इटली और ऑस्ट्रिया के बीच वियना समझौते पर हस्ताक्षर हुए, जिसके आधार पर ऑस्ट्रिया ने वेंनसी राज्य को इटली के हवाले कर दिया।

1952 : ब्रिटेन ने पहला परमाणु परीक्षण किया, जिसे ‘हरिकेन’ नाम दिया गया।

1952: ब्रिटेन के लोगों के लिए चाय के सीमित उपयोग का नियम समाप्त किया गया। बारह वर्षों के बाद ब्रिटेन के लोगों को अपनी मर्जी के मुताबिक ‘जितनी चाहें उतनी चाय पीने’ का हक मिला।

1977 : इंदिरा गांधी को भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया गया। यह पहला मौका था, जब किसी पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार किया गया।

1984 : भारत की सबसे लंबी दूरी की रेल हिमसागर एक्सप्रेस को कन्याकुमारी से जम्मू तवी के लिए रवाना किया गया।

1990 : चार दशक के शीत युद्ध के बाद पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी एक हुए।

1992 : गीत सेठी ने विश्व पेशेवर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती।

1995 : अमेरिका के मशहूर फुटबाल खिलाड़ी ओ जे सिंपसन को उनकी पूर्व पत्नी निकोल और उनके मित्र रोनाल्ड गोल्डमैन की हत्या के आरोप से मुक्त कर दिया गया।

2018 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पर्यावरण पुरस्कार ‘चैम्पियंस ऑफ द अर्थ’ प्रदान किया गया।

2020 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर निर्मित ‘‘अटल सुरंग’’ का उद्घाटन किया।

2021 : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़की। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें- 2 अक्टूबर का इतिहास: आज ही के दिन महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का हुआ था जन्म

ताजा समाचार

बदमाशों के हौसले बुलंद...बिहार में RJD नेता को मारी गोली, जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती
गांधी मानते थे कि अहिंसा मानवता के लिए सबसे बड़ी ताकत है : एंटोनियो गुटेरेस
छाक छानती रही कन्नौज पुलिस: सपा नेता नवाब यादव के भाई नीलू ने फिर कोर्ट में किया समर्पण, जेल से रिहा होते ही हो गया था फरार
पैरालंपिक चैंपियन अवनी लेखरा की पसंदीदा फिल्म है 'भूतनाथ', बोलीं- मैंने पहली बार किसी भूत को सुपरहीरो के रूप में देखा था 
उत्तरकाशी: प्राइवेट स्कूल की क्लर्क ने लगाया 1.09 करोड़ का फटका
केजरीवाल कल खाली करेंगे मुख्यमंत्री आवास, यहां होगा अब नया ठिकाना