कोल्डप्ले टिकट विवाद : मुंबई पुलिस ने ‘बुक माय शो’ के सीओओ का किया बयान दर्ज 

कोल्डप्ले टिकट विवाद : मुंबई पुलिस ने ‘बुक माय शो’ के सीओओ का किया बयान दर्ज 

मुंबई। मुंबई पुलिस ने ब्रिटिश रॉक बैंड ‘कोल्डप्ले’ के कार्यक्रम की टिकट की कालाबाजारी के आरोप में एक शिकायत के संबंध में ऑनलाइन टिकट बेचने वाली कंपनी ‘बुक माय शो’के मुख्य संचालन अधिकारी (सीओओ) का बयान दर्ज किया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कंपनी के सीओओ अनिल मखीजा अपना बयान दर्ज कराने के लिए सोमवार को आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के समक्ष पेश हुए। 

ईओडब्ल्यू ने टिकट बेचने वाली कंपनी के खिलाफ आरोप लगाने वाले एक वकील की शिकायत के संबंध में शनिवार को ‘बुक माय शो’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आशीष हेमराजानी को तलब किया था। उन्होंने बताया कि हालांकि वह पुलिस के समक्ष पेश नहीं हुए। जनवरी 2025 में मुंबई में होने वाले बहुप्रतीक्षित ‘कोल्डप्ले कंसर्ट’ को लेकर ‘बुक माय शो’ पर टिकट घोटाले की चिंताएं सामने आई हैं, क्योंकि सीमित संख्या में उपलब्ध इन टिकटों को पाने के लिए लाखों प्रशंसकों में होड़ मची है। अगले साल 18, 19 और 21 जनवरी को नवी मुंबई में डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में बैंड के तीन कार्यक्रम होने वाले हैं। ये कार्यक्रम बैंड के ‘‘म्युजिक ऑफ द स्फेयर्स वर्ल्ड टूर 2025’’ के तहत होने वाले हैं। 

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में वाल्मीकि समुदाय को लोगों ने पहली बार किया मतदान, बताया ऐतिहासिक क्षण

ताजा समाचार

इजराइली सेना ने शुरू किए 'लक्षित जमीनी हमले', हिजबुल्लाह ने कहा- लेबनान में नहीं घुसी इजराइली सेना...हमारे लड़ाके दुश्मन से भिड़ने को तैयार
Fatehpur Crime: किशोरी की हत्या कर गंगा में फेंका था शव...तीन हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
Bank Holidays in October 2024: निपटा लें जरूरी काम, इस माह आठ दिन बंद रहेंगे बैंक
बाजपुर: इस खबर की हेडिंग लिखने में भी शर्मिंदगी महसूस हो रही है...बेहद शर्मसार कर देने वाली खबर
Kanpur: महापौर ने अधिकारियों के साथ की बैठक, बोलीं- 10 अक्टूबर तक सुधरेंगी 80 फीसदी सड़कें
कासगंज: त्योहारों पर रोशन रहेंगी सड़कें, गड्ढों से भी मुक्ति दिलाने की कवायद