मुरादाबाद : महिला ग्राम प्रधानों को शपथ से पहले दें दायित्वों की जानकारी

डॉ. आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित कार्यशाला में बोलीं लालपुर तीतरी की ग्राम प्रधान सोनी

मुरादाबाद : महिला ग्राम प्रधानों को शपथ से पहले दें दायित्वों की जानकारी

मुरादाबाद, अमृत विचार। सोमवार को डॉ.आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली में एक दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए जनपद की ग्राम पंचायत लालपुर तीतरी की ग्राम प्रधान सोनी का चयन किया गया था। ग्राम प्रधान सोनी ने महिला ग्राम प्रधानों को शपथ से पहले ही दायित्वों के निर्वहन की विस्तार से जानकारी देने का सुझाव दिया। ताकि महिलाएं भी गांव व समाज की बेहतरी के लिए पूर्ण मनोयोग से कार्य कर सकें।

सोमवार की शाम प्रशिक्षण कार्यशाला से बाहर आने के बाद ग्राम प्रधान सोनी ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र में उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। कार्यशाला में ग्राम प्रधानों से ग्राम पंचायतों के विकास के लिए सुझाव मांगे गए थे। जिस पर उन्होंने महिला ग्राम प्रधानों को शपथ से पहले प्रधान के दायित्वों की जानकारी कराने और उन्हें विकास कार्य का प्रशिक्षण दिलाने का सुझाव दिया। बोलीं- ऐसा न होने पर हर शख्स अपनी राय से ग्राम प्रधान को प्रभावित करने का प्रयास करता है जोकि कभी-कभी बहुत गलत साबित होता है। जहां तक सचिव और खंड विकास अधिकारी और गांव में तैनात शिक्षक जानकारी न होने पर कभी-कभी गलत कार्य करवा देते हैं, जिससे नुकसान गांव की जनता का होता है। 

ग्राम प्रधान ने बताया कि कार्यशाला में सबसे पहले गांव के विकास के लिए कार्ययोजना तैयार करने का तरीका बताया गया। इसके बाद गांव में शिक्षित महिलाओं को भी अपनी कार्ययोजना के बारे जानकारी देने की बात बताई। इसमें होने वाली 9 थीमों के बारे में अधिकतर ग्राम प्रधानों को पता नहीं होता। ग्राम पंचायत सचिव केबल थीम पर काम करने के बारे में बताते है। लेकिन, प्रधान को काम क्या करना है यह कोई नहीं बताता? ऐसे में प्रधान गांव के सही विकास की राह से भटक जाता है। अधिकारियों को स्वयं ग्राम प्रधान को बुलाकर जानकारी देनी चाहिए न कि उसके प्रतिनिधि को। कार्यशाला में ग्राम प्रधान सोनी को केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी राज सिंह बघेल ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही प्रमाणपत्र भी दिया।

ये भी पढ़ें : महबूब अली पर मुकदमा हो गया तो संगीत सोम पर क्यों नहीं..., सांसद रुचि वीरा ने दी प्रतिक्रिया

ताजा समाचार

इजराइली सेना ने शुरू किए 'लक्षित जमीनी हमले', हिजबुल्लाह ने कहा- लेबनान में नहीं घुसी इजराइली सेना...हमारे लड़ाके दुश्मन से भिड़ने को तैयार
Fatehpur Crime: किशोरी की हत्या कर गंगा में फेंका था शव...तीन हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ
Bank Holidays in October 2024: निपटा लें जरूरी काम, इस माह आठ दिन बंद रहेंगे बैंक
बाजपुर: इस खबर की हेडिंग लिखने में भी शर्मिंदगी महसूस हो रही है...बेहद शर्मसार कर देने वाली खबर
Kanpur: महापौर ने अधिकारियों के साथ की बैठक, बोलीं- 10 अक्टूबर तक सुधरेंगी 80 फीसदी सड़कें
कासगंज: त्योहारों पर रोशन रहेंगी सड़कें, गड्ढों से भी मुक्ति दिलाने की कवायद