लखीमपुर खीरी: सपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'भाजपा की नीतियों से तंग आ चुकी है जनता...उपचुनाव में सपा जीतेगी सभी सीट'

लखीमपुर खीरी: सपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'भाजपा की नीतियों से तंग आ चुकी है जनता...उपचुनाव में सपा जीतेगी सभी सीट'

गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी), अमृत विचार। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि भाजपा की सरकार ने किसानों, युवाओं, बेरोजगारों के साथ धोखा किया है। इस सरकार में शोषितों, वंचितों की कोई सुनने वाला नहीं है। निकट भविश्य में होने जा रहे उप चुनाव में सपा 10 में से 10 सीटों पर चुनाव जीतेगी।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने लांगेस्ट कवि सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद सपा के पूर्व विधायक विनय तिवारी के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जनता उनके साथ है। इसलिए मुख्यमंत्री की नींद उड़ गई है। उप चुनाव को लेकर भाजपा परेशान है। मिल्कीपुर का प्रभार खुद मुख्यमंत्री योगी देख रहे हैं। उन्हें चिंता है कि कहीं अन्य सीटों के साथ यह सीट भी खिसक न जाए। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कांग्रेस से उनका समझौता है। उप चुनाव में कांग्रेस को भी सीटें दी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि वह जाति देख कर सवाल नहीं उठाते, उनकी पार्टी हर शोषित पीड़ित वंचित के साथ खड़ी है। भाजपा के लोग सपा के लोगों को गुंडा कहते हैं। उन्होंने भाजपा की सामंतवादी, पूंजीवादी, बुलडोजर वाली नीति को समाप्त करने के खिलाफ आवाज उठाई तो देश की सर्वाच्च अदालत ने बुलडोजर कार्यवाही पर रोंक लगा दी।
उन्होंने कहा कि सहकारी गन्ना समितियों के चुनाव में सरकार मनमानी कर रही है। पूरी तरह बेईमानी पर उतारू है। 

लखीमपुर, पीलीभीत, शाहजहांपुर समेत पूरे प्रदेश में अन्याय हो रहा है। सपा चुप नहीं बैठेगी। 2024 के चुनाव में भाजपा को जनता ने सबक सिखा दिया। भाजपा का किसानो की आय दो गुनी करने का वायदा एक धोखा है। भाजपा सरकार स्वामीनाथन के विचारों का अहमियत देने का राग अलापती रहती है, पर उनके विचारों को सतही स्तर पर लागू नहीं किया जाता। भाजपा की सरकार किसान विरोधी सरकार है।

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि बाघ, भेड़िए से किसान परेशान हैं। तमाम जानें जा चुकी हैं। फिर भी सरकार हांथ पर हांथ धरे बैठी है। जिन लोगों की छुट्टा जानवरो से मौत हुई। सपा मुखिया ने उन्हे आर्थिक सहायता देने का काम किया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि योगी सरकार किसानों की जान बचाने को ठोस उपाय करें, छुट्टा जानवरो को पकड़वा कर उन्हे बंद कराए और बाघ से किसानां को सुरक्षित रखने के लिए अभियान चला कर उन्हे खेतों से खदेड़ा जाए। जिससे किसान की जान बचे और किसान खेती किसानी कर सके।

प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष रामपाल यादव, पूर्व एमएलसी शशांक यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुराग पटेल, बहेड़ी विधायक अताउर्रहमान, विजय पाठक, तृप्ति अवस्थी, पूर्व विधायक आरए उस्मानी, अहलाद मंसूर, गुरुप्रीत सिंह जार्जी, भीरा से संजय शुक्ला, प्रभात गुप्ता, शिवम गुप्ता, नितिन तिवारी, रसिक तिवारी समेत तमाम सपाई मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें- मुरादाबाद: प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने जहर खाकर दी जान; पीड़ित पिता ने प्रेमिका के परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप