आज का राशिफल। 29 सितंबर, 2024

आज का राशिफल। 29 सितंबर, 2024

मेष     

आज यदि नई जॉब ढूंढ रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति आपकी एकाग्र रहना होगा। दूसरों की गलतियां गिनाने के बजाय सही सलाह देकर समझाने का प्रयास करें। प्रेम विवाह में कुछ बाधाएं आ सकती हैं।

वृष

आज नए लोगों के साथ संपर्क प्रगाढ़ होंगे। भविष्य को लेकर योजना बनाने के लिए दिन अच्छा है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं वरना समस्या हो सकती है। वैवाहिक जीवन में किसी कारण को लेकर तनाव को सकता है।

मिथुन

आज घर के कार्यों में आप काफी सक्रिय रहेंगे। आप लोगों के मन के विचारों को समझ लेते हैं, जिसके कारण लोग आपसे सलाह की अपेक्षा रखेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कुछ महत्वपूर्ण और साहसिक निर्णय ले सकते हैं।

कर्क

आज आपको आराम पर्याप्त मात्रा में करना चाहिए। हृदय रोगियों को परेशानी हो सकती है। नया काम शुरू करने में कठिनाई होगी। आप कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ कड़ाई से पेश आ सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने का दबाव रहेगा।

सिंह

आज व्यवसाय में आपको बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। निजी रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। नए रचनात्मक कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। परिवार को आप पर्याप्त समय देंगे। आर्थिक मामलों को लेकर आप काफी गंभीर रहेंगे। आपको जिम्मेदारी वाला पद मिल सकता है।

कन्या

आज मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। बदलता मौसम आपको सर्दी-जुकाम से पीड़ित कर सकता है। परिवार के लोगों के ऊपर आप नाराज हो सकते हैं। धन की कमी का सामना करना पड़ेगा।

तुला

आज आपके लिए दिन बहुत ही शुभ है। आय के नए स्रोत विकसित होने के योग बन रहे हैं। जॉब में आपका प्रदर्शन लोगों के लिए अनुकरणीय रहेगा। आपकी तार्किक क्षमता आपको सभी जगह सफलता प्रदान करने में मदद करेगी।

वृश्चिक

आज अपनी प्रतिभा को विकसित करने का प्रयास करें। पैतृक संपदा में वृद्धि होगी। कला जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। व्यापार में नए कर्मचारियों की नियुक्ति करने का विचार बनाएंगे। सीनियर्स आपसे काफी प्रभावित रहेंगे।

धनु

आज सहयोगियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। काम का दबाव कम होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार में लाभ कमाने के नए मौके खोज लेंगे।

मकर

आज आप स्वयं को काफी समय देंगे। चलते कार्यों में अचानक विघ्न आ सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भावनाओं में आने के कारण काम बिगड़ सकते हैं। फिलहाल आपका समय ठीक नहीं है, इसीलिए लोगों से सलाह न लें।

कुंभ

आज लोक कल्याण के कार्यों में आप रुचि लेंगे। सरकारी कार्य समय से पूर्ण हो जाएंगे। दिनचर्या काफी व्यवस्थित और संतुलित रहेगी। एकांत में बैठकर आत्मविश्लेषण कर सकते हैं। व्यापार में कमजोर पहलुओं को दूर करने में सफलता मिलेगी।

मीन

आज गूढ़ विषयों के अध्ययन के प्रति आकर्षित रहेंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। मित्रों के साथ आपके संबंध और प्रगाढ़ होंगे। आपके उदार व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। कार्यक्षेत्र की बिगड़ी हुई स्थितियां आपके नियंत्रण में आ जाएंगी।

ताजा समाचार

Hike on Edible Oil Price: त्यौहारों पर भारी पड़ेगी तेलों की कीमत, मंहगा हुआ सरसों और सोयाबीन का तेज
बरेली:ऑनलाइन ऑर्डर देख उड़े होश, पार्सल के अंदर निकला कचरा....
Unnao Accident: अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, दो की मौत व एक गंभीर, आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा
Fatehpur: छात्रा की मौत के बाद सड़क पर उतरी हजारों की भीड़...पुलिस ने लाठीचार्ज की स्थिति संभाली, बस चालक करता था छेड़खानी
Israel attacks Lebanon : इजरायल ने हसन नसरल्लाह को मारने के लिए लेबनान पर गिराए 80 से ज्यादा बम 
कानपुर में बारिश बंद, तीसरे दिन ग्रीनपार्क स्टेडियम में मैच होने की संभावना: दर्शकों में दिख रहा उत्साह, फेवरेट किक्रेटर की खरीद रहे टी-शर्ट