लखनऊ: एक दिन में डेंगू के मिले सर्वाधिक 39 मरीज, 6 घरों में मच्छरजनित स्थितियां मिलने पर नोटिस जारी कर दी चेतावनी 

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 1160 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का निरीक्षण किया 

लखनऊ: एक दिन में डेंगू के मिले सर्वाधिक 39 मरीज, 6 घरों में मच्छरजनित स्थितियां मिलने पर नोटिस जारी कर दी चेतावनी 

लखनऊ, अमृत विचार: जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के रेकॉर्ड के मुताबिक शनिवार को इस सीजन में सर्वाधिक 39 मरीज मिले हैं। 3 लोगों में मलेरिया की भी पुष्टि हुई है। सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। 

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया शनिवार को अलीगंज-6, चन्दरनगर-5, सरोजनीनगर-4, एनके रोड-5, इन्दिरानगर-5, सिल्वर जुबली-3, चिनहट-3, रेड क्रॉस-2, टूडियागंज -3, बीकेटी-1 और ऐशबाग सीएचसी क्षेत्र में डेंगू के 2 मरीज मिले हैं। इसके आलावा अलीगंज, बीकेटी व चन्दरनगर सीएचसी क्षेत्र में  मलेरिया के भी 3 रोगी मिले हैं। रिकॉर्ड के मुताबिक जनवरी से अब तक जनपद में डेंगू के कुल 429 व मलेरिया के 408 रोगी मिल चुके हैं। 

WhatsApp Image 2024-09-28 at 21.57.32_be87e147

स्वास्थ्य और नगरनिगम की टीमों ने सराय फाटक दुर्विजय गंज गणेशगंज, पुलिस चौकी आगामीर डयोढी, फैजुल्लागंज प्रथम, हनुमान मंदिर अर्जुनगंज, हरिओमनगर लाडो गेस्ट हाउस, सोना विहार आलमनगर, सेक्टर-12 योगी पार्क ओलपिंया जिम, हनुमान मंदिर शारदानगर नीलमथा के आस-पास क्षेत्रों में सघन मच्छर रोधी अभियान चलाया। क्षेत्र में साफ-सफाई, लार्वा रोधी रसायन का छिड़काव और फॉगिंग का कार्य कराया गया। इस दौरान टीम ने लगभग 1160 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का निरीक्षण किया। इनमें से 6 घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी की गई है। टीमों ने मच्छर जनित बिमारियों से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक भी किया। 

WhatsApp Image 2024-09-28 at 21.57.32_d368b414

अभियान चलकर किया जागरूक 
फैजुल्लागंज में सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने शनिवार से जागरूकता अभियान शुरू किया है।  ममता ने बताया की शनिवार को उन्होंने टीम के साथ श्याम विहार कॉलोनी में अभियान चलाया। लोगों को डेंगू-मलेरिया से बचाव के सुझाव दिए गए। उन्होंने कहा कि यदि आसपास जलजमाव हो रहा है तो उसमें मोबिल ऑयल डाल कर मच्छरों को पनपने से रोका जा सकता है। ममता ने सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग रोजाना अपने घर और आसपास साफ-सफाई व जलजमाव की स्थिति का निरीक्षण करें। बच्चों को पूरे आस्तीन के कपड़े पहनाएं। मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।  खुद के साथ डीलरों को भी जागरूक करें।

WhatsApp Image 2024-09-28 at 21.57.32_5b319f5f

5 दिन में ऐसे बढ़े डेंगू-मलेरिया के मामले
तारीख               डेंगू           मलेरिया
24 सितंबर         25              6
25 सितंबर         26              7
26 सितंबर         28              8
27 सितंबर         27             4

ये भी पढ़ें- कासगंज, बागपत और हाथरस में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, प्रदेश में एमबीबीएस की 11, 200 सीटें, हो गयी दो गुने से ज्यादा