अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में छह घंटे ठप रहा यातायात

अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में छह घंटे ठप रहा यातायात

अल्मोड़ा, अमृत विचार। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग के क्वारब के पास गुरुवार तड़के भारी मलबा आने के चलते बंद हो गया। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों का लंबा जाम लग गया। जिससे यात्रियों को भारी फिजियत का सामना करना पड़ा। हालांकि प्रशासन ने मार्ग के दोनों ओर से जेसीबी लगाकर करीब छह घंटे बाद किसी तरह यातायात सुचारू कराया।

जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह करीब चार बजे के बीच अचानक पहाड़ से भरभराकर बड़े-बड़े पत्थरों की बरसात हो गई। जिस वक्त पहाड़ दरका संयोग से कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया। नहीं हो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही मौके पर जिला आपदा प्रबंधन की टीम पहुंची। मार्ग के दोनों ओर जेसीबी लगाकर मलबा हटाना शुरू किया गया। करीब छह घंटे बाद सड़क में गिरे मलबे को हटाया गया। इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर जेसीबी भेज दी गई थी। सुबह दस बजे सड़क से मलबा हटाकर यातायात सुचारू किया गया।

चौसली तक लगा रहा लंबा जाम
अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग के क्वारब पर मलबा आने से मार्ग एक बार फिर बंद हो गया। इस दौरान अल्मोड़ा से हल्द्वानी, नैनीताल, मौना, खैरना, कैंची धाम जाने वाले यात्रि घंटों जाम में फंसे रहे। वाहनों की लंबी कतारे लगी रही। घंटों बाद मार्ग खुलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।