रामपुर : किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष की कैद, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

रामपुर : किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 20 वर्ष की कैद, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

रामपुर, अमृत विचार। किशोरी से दुष्कर्म मामले में विशेष न्यायधीश पॉक्सो एक्ट की कोर्ट ने दोषी को 20 वर्ष की कैद और 1.15 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण का कहना था कि 28 मार्च 2023 को वह मजदूरी करने गया था। उसकी पत्नी पूर्णागिरी गई थी। 15 साल की बेटी घर पर अकेली थी। जब वह घर पर पहुंचा तो बेटी वहां नहीं थी। रिश्तेदारी में तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल सका।

कुछ लोगों ने बताया कि उनकी बेटी को सुरेंद्र ले गया है। इसके बाद उन्होंने थाने  में तहरीर दी थी। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था। किशोरी को बरामद करके बयान दर्ज कराए थे। इसमें दुष्कर्म की बात सामने आई। इस पर पुलिस ने मुकदमे में दुष्कर्म की धाराएं बढ़ा दी थीं। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायधीश पॉक्सो एक्ट की कोर्ट में हुई।

मंगलवार को पीठासीन अधिकारी रामगोपाल सिंह ने दोषी सुरेंद्र को 20 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही उस पर 1.15 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया। विशेष लोक अभियोजक सुमित कुमार शर्मा ने बताया कि जुर्माने की राशि पीड़िता को दी जाएगी।

ये भी पढ़ें : रामपुर : रंजिश में घर पर की चढ़ाई, विरोध करने पर युवक को मारी गोली...मौत

ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया