अयोध्या: BJP जाति, धर्म और पार्टी देखकर चला रही है बुलडोजर- अजय राय

अयोध्या: BJP जाति, धर्म और पार्टी देखकर चला रही है बुलडोजर- अजय राय

अयोध्या, अमृत विचार। सोहावल क्षेत्र निवासी दुष्कर्म पीड़िता के गांव पहुंचकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार केवल जाति, धर्म और पार्टी देखकर ही आरोपियों के घर बुलडोजर चला रही है। आरोप चाहे जितना छोटा या बड़ा हो।

उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि में सफाई कर्मी पद पर तैनात बालिका के दुष्कर्म की रिपोर्ट मात्र इसलिए 16 दिनों बाद दर्ज की गई क्योंकि आरोपी वंश चौधरी का पिता करिअप्पा मंडल का भाजपा अध्यक्ष है। उन्होंने बताया की घटना 16 अगस्त की है और काफी प्रयास के बाद पीड़िता की रिपोर्ट 2 सितंबर को लिखी गई है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा जिस तरह बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में हुई भयानक घटना के आरोपियों जो कि भाजपा के पदाधिकारी थे के घरों पर बुलडोजर ना चला कर उन्हें सामान्य धाराओं में जेल भेज दिया गया और वह जमानत पर घर भी आ गए।

भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए अजय राय ने बताया कि कोई भी आरोपी यदि भाजपाई है तो जनता अदालत चाहे जितना प्रयास कर ले उसका बाल भी बांका नहीं हो सकता। योगी का बुलडोजर केवल गरीबों और जाति विशेष पर चलता है यदि ऐसा ना होता तो इस घटना में अब तक आरोपियों का घर गिरा दिया जाता। उन्होंने कहा कि योगी का नारा अपराध मुक्त प्रदेश की जगह भय मुक्त प्रदेश हो गया है। प्रदेश की अधिक संख्या जानता डर के माहौल में निवास कर रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा जनसैलाब; 112 वर्षों का रिकार्ड ध्वस्त, गद्दियाना में रौशन हुए 313 देशी घी के चिराग, देखें Photos