Vikas Sethi Death : पति विकास सेठी के निधन पर भावुक हुईं जाह्नवी सेठी, बोलीं- वह हमें छोड़कर चले गए..

Vikas Sethi Death : पति विकास सेठी के निधन पर भावुक हुईं जाह्नवी सेठी, बोलीं- वह हमें छोड़कर चले गए..

मुंबई। टीवी के जानेमाने अभिनेता विकास सेठी के निधन पर उनकी पत्नी जाह्नवी सेठी बहुत भावुक हो गई हैं। 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'कसौटी जिंदगी के' जैसे कई पॉपुलर टीवी शोज का हिस्सा रह चुके विकास सेठी का दिल का दौरा पड़ने पर कल निधन हो गया।सिर्फ 48 साल की उम्र में विकास के निधन की खबर सुनकर हर कोई स्तबध रह गया।

विकास सेठी की पत्नी जाह्नवी सेठी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। साथ ही विकास सेठी के अंतिम संस्कार को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने, पोस्ट में लिखा, ‘विकास सेठी की प्यारी यादें… बड़े ही दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि हमारे प्यारे विकास सेठी अब हमें छोड़कर चले गए हैं। उनका निधन 08 सितंबर, 2024 को हो गया है। उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज के साथ आज 09 सितंबर को किया जाएगा। इस मुश्किल घड़ी में आपकी उपस्थिति, दुआएं, प्रार्थना और समर्थन की बहुत सराहना की जाएगी। सेठी परिवार।’ 

https://www.instagram.com/p/C_rdRaiIYCz/

विकास सेठी ने वर्ष 2003 में फिल्म ऊप्स से बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया है।उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी,कहीं तो होगा,कसौटी जिंदगी की, उतरन,संस्कार लक्ष्मी,गीत हुई सबसे पराई,दो दिल बंधे एक डोरी से और ससुराल सिमर का जैसे टीवी शो में काम किया। टीवी शोज के अलावा विकास सेठी को सुपरहिट फिल्म कभी खुशी कभी गम में रॉबी के किरदार से पॉपुलैरिटी मिली। वह फिल्म दीवानापन में भी नजर आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें : 'ससुराल सिमर का' फेम एक्टर Vikas Sethi ने 48 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

 

ताजा समाचार