मेरठ: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

मेरठ: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

मेरठ। मेरठ जिले की पुलिस ने मुठभेड़ के बाद नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि घायल अवस्था में गिरफ्तार अभियुक्त तालिब को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि एक नाबालिग ने अभियुक्त पर शनिवार को दुष्कर्म का आरोप लगाया था। 

पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर तालिब के खिलाफ थाना लोहिया नगर में भारतीय न्याय संहिता की दुष्कर्म समेत अन्‍य संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत किया गया और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई थी। 

सिंह ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि दुष्कर्म की घटना में वांछित अभियुक्त आने वाला है जिसके आधार पर पुलिस टीम ततीना जाने वाले रास्ते पर जांच करने लगी और इसी दौरान एक बाइक पर सवार युवक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह रुका नहीं और वह पुलिस टीम पर कथित रूप से गोलीबारी करते हुए खेतों की तरफ भागने लगा। 

अधिकारी ने बताया कि पुलिस द्वारा जवाबी गोलीबारी में अभियुक्त तालिब पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा, एक कारतूस व बाइक बरामद की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना लोहिया नगर में अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।  

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की छठी सूची की जारी, देखें लिस्ट

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें