मुरादाबाद: 40 किलो गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल

सप्लाई करने जा रहे थे गांजा उससे पहले ही पुलिस ने पकड़ा

मुरादाबाद: 40 किलो गांजे के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने रविवार को 40 किलो अवैध गांजा के साथ चार तस्करों को पकड़ा है। जब्त गांजा की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी गांजा सप्लाई करने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एक महिला समेत चार तस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चारों को जेल भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया है कि रविवार को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजा सप्लाई करने जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस की टीम ने बिजनौर जिले के दो आरोपी स्योहारा थाना क्षेत्र के चंचलपुर निवासी कपिल कुमार, धामपुर के सरकड़ा गांव निवासी विकास, छजलैट थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी रूचि और ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) के काशीपुर निवासी गजेंद्र को गिरफ्तार किया है। गजेंद्र फिलहाल भगतपुर के भवानीपुर में रह रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से 40 किलो गांजा और एक कार बरामद हुई है। चारों आरोपी गांजा कार में रखकर सप्लाई करने जा रहे थे। जब्त गांजा की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी कपिल ने बताया कि उसको गांजा पीने की लत लग गई थी। जिससे चलते उसके खर्चे बढ़ गए। इसी बीच उसका संपर्क रवि नाम के युवक से हुआ। रवि गांजा के गोरखधंधे का गिरोह चलाता है। रूचि, गजेंद्र और विकास पहले से ही गिरोह में थे। आरोपी ने बताया है रवि ने उसको गांजा सप्लाई करने के लिए गिरोह में शामिल कर लिया। सफलतापूर्वक सप्लाई होने के बाद सभी मुनाफे की रकम का बंटवारा कर लेते थे। रविवार को भी महिला समेत चारों आरोपी मांग पर पार्टी को 40 किलो गांजा सप्लाई करने जा रहे थे। इसी बीच सिविल लाइंस पुलिस ने अगवानपुर ओवरब्रिज के निकट से धर दबोचा। एसपी सिटी ने बताया है कि चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर चारों को जेल भेज दिया है।

गोरखधंधे का सरगना फरार
एसपी सिटी ने बताया है कि गांजा तस्कर गिरोह का सरगना रवि है। जिसकी तलाश की जा रही है। वह भारी मात्रा में पार्टी की डिमांड पर गांजा सप्लाई कराता है। रवि के तार कहां-कहां जुड़े हैं, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। वह मुनाफे का झांसा देकर लोगों को गोरखधंधे में धकेलता है। फिर गांजा सप्लाई कराता है। इसके अलावा गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - मुरादाबाद : जिला अस्पताल से दिल्ली तक लगाई दौड़ पर नहीं बचा पाए बिटिया

ताजा समाचार

Unnao: एआरटीओ प्रवर्तन को पाकिस्तान के नम्बर से आई कॉल, फोन करने वाले ने कहा ये...सुनकर सहमे अधिकारी, जानिए पूरा मामला
Kanpur: एपी फैनी जमीन मामला: सलीम बिरयानी ने खोले कई गहरे राज; सफेदपोश समेत 12 नाम उजागर
चेतावनी बिंदु के पास पहुंच रहा है गंगा का जलस्तर : विधायक और डीएम ने 150 बाढ़ पीड़ियों को बांटी राशन सामग्री
100 से अधिक लोगों को मकान खाली करने की नोटिस : खलिहान और रास्ते की जमीन पर मकान बनाने का आरोप
Jalaun: जुआ खिलवाने में थानाध्यक्ष और 2 सिपाही निलंबित; 17 जुआरी भी गिरफ्तार, इतने लाख रुपये बरामद...
लखीमपुर खीरी: भाजपा जिलाध्यक्ष के भाई ने तमंचे से खुद को गोली से उड़ाया