Ganesh Chaturthi 2024: मनौती के राजा विराजे, इस दिन होगा ये विशेष 

Ganesh Chaturthi 2024: मनौती के राजा विराजे, इस दिन होगा ये विशेष 

लखनऊ, अमृत विचारः मनौतियों के राजा गजानन के आगमन के साथ लगातार 10 दिन तक चलने वाले महोत्सव की शुरुआत शनिवार से हो गई। राजधानी के वातानुकूलित और विभिन्न पंडालों के साथ घर-घर विध्नहर्ता का प्राकट्य हो गया है। भक्तों की भारी भीड़ पंडालों में शाम से भी जुटना शुरू हो गई है। गणेश प्राकट्य कमेटी की ओर से गोमती तट स्थित झूलेलाल वाटिका में गणेश महोत्सव प्रारंभ हो गया है। ढोल नगाड़ों के साथ घरों और पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। 

गौरी नंदन तेरा वंदन...
झूलेलाल वाटिका में गणेश उत्सव कमेटी के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि हर दिन भगवान गणेश के लिए कुछ न कुछ नया आयोजन किया गया है। वाराणसी के पं. कौशल पांडेय के सानिध्य में अयोध्या, वाराणसी के अन्य आचार्यों द्वारा मंत्रों के साथ मूर्ति की स्थापना कराई गई। यहां यजमान के रूप मे अखिलेश बंसल परिवार के साथ पूजन में बैठे। मूर्ति स्थापना के समय पण्डाल गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंज उठा। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम कोलकाता के संजय शर्मा और लखनऊ के सिद्धू महाराज के निर्देशन में हुये। भजन की शुरुआत संजय शर्मा ने गणपति राखो मेरी लाज.., भजन से की। उसके बाद गौरी नन्दन तेरा वंदन.., सुनाया तो पण्डाल में बप्पा के जयकारे गूंज उठा। इसी क्रम में उन्होंने घर में पधारों गजानन.., और मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे.., सुनाया।

Ganesh Chaturthi 2024

उत्सव के मुख्य आकर्षण
9- सितम्बर- गजरा, रात्रि 8:00 बजे
11- सितम्बर- दूर्वाभिषेक, मध्यान्ह 12 बजे
12- सितम्बर- छप्पन भोग, रात्रि 8 बजे
13- सितम्बर- सिन्दूराभिषेक मध्यान्ह 12 बजे,
15- सितम्बर- पाशांकुश पूजन मध्यान्ह 12 बजे
16- सितम्बर- महाभिषेक मध्यान्ह 12 बजे, तथा महामोदक रात्रि 8:00 बजे।

चाट-फूड और आइसक्रीम की दुकानों से सजा पंडाल
इसके अलावा काफी संख्या में दुकानें लग गई हैं। चाट, फास्ट-फूड एवं आइस्क्रीम के काउंटर लग गए हैं। महिला एवं बच्चों के लिए विशेष प्रकार के झूले लगाए गए हैं। इसके अलावा फूड जोन, किड्स जोन, गेम जोन, शापिंग जोन, लाइव प्रोग्राम नृत्य नाटिका एवं भजन, सिंगर सेलेब्रिटी मुख्य आकर्षण है। महामंत्री सतीश अग्रवाल के मुताबिक श्रृंगार एवं आरती प्रतिदिन प्रातः 10 बजे एवं सायं 6:00 बजे होगी। इसमें सभी श्रद्धालु भाग ले सकते हैं। इसके अलावा प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे एवं 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक तक मनौतियों के राजा के दर्शन होंगे। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष घनश्यामदास अग्रवाल, उपाध्यक्ष व पार्षद रंजीत सिंह, संजय सिंह गांधी, देशराज अग्रवाल, जयकरण सिंह, मुकेश शुक्ला, मुकेश जिन्दल, शरद अग्रवाल, योगेश बंसल, अजय अग्रवाल, अतुल बंसल, नीलेश अग्रवाल टाटा, रामशंकर वर्मा, नरेश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सुधांशु बाथम, रोहित अग्रवाल मौजूद रहे।

Ganesh Chaturthi 2024

भक्त लिख सकते हैं मनौतियों की चिट्ठियां
कमेटी के भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि पूजन के लिए आने वाले भक्तों द्वारा गणेश जी को चिट्ठियां लिखने की भी परम्परा है। पिछले साल 82,000 श्रद्धालुओं ने चिट्ठियां लिखी थीं। माना जाता है कि गजानन को लिखी गई चिट्ठियों से मनौती पूरी हो जाती है। मनौतियों के राजा को रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चिट्ठियां लिखी जा सकती हैं।

चौपटिया के शिवाला संकटा देवी मंदिर में गणेश पूजन शुरू हो गया है। शुभ संस्कार समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडे ने बताया कि मेटल की मूर्ति स्थापित कर पूजा शुरू की गई। इसके अलावा बादशाह बाग पेपर मिल कॉलोनी के अक्षयवर मल पार्क में भी भक्तों की भीड़ दर्शन-पूजन को उमड़ने लगी है। पूजा पंडाल की थीम जगन्नाथ धाम की तर्ज पर रखी गई है। पंडाल को हूबहू जगन्नाथ धाम मंदिर की तरह सजाया गया है। इसके अलावा लखनऊ के राजा चौक के गणपति राम मनोहर लोहिया लॉन में विराजमान हुए। स्थापना पर ध्वज पूजा कर बप्पा की पूजा कर आरती की गयी। इब्जा के चौक अध्यक्ष एवं गणेश पूजन समिति के पदाधिकारी उमेश पाटिल ने बताया कि स्थापना पूजा अध्यक्ष विकास पाटिल व उनकी पत्नी लक्ष्मी पाटिल द्वारा की गई। इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह ने नारियल फोड़ पूजन शुरू कराया। निर्मल शुक्ला द्वारा झांकी प्रस्तुत की जायेगी।

यहां भी पधारे गजानन, सजा दरबार
- लखनऊ चौक के राजा का गणपति थीम पर श्रीगणेश उत्सव मंडल चौक की ओर से राम मनोहर लोहिया लॉन में पूजन शुरू हुआ।
- बशीरतगंज पीपल वाली गली में श्रीगणेश महोत्सव।
-छोटी बहू का ठाकुरद्वारा, टाटपट्टी, यहियागंज में श्रीअपार्टमेंट गणेश के आगमन के साथ भक्तों की भीड़ जुटना शुरू।
- अलीगंज का राजा थीम पर द्वादश श्रीगणेश उत्सव अलीगंज के गुलाब वाटिका अपार्टमेंट में मनाया जा रहा है।
- पत्रकारपुरम गोमती नगर में स्थानीय गणेश पूजा समिति की ओर से आयोजन।
- कटरा मकबूल गंज में महाराष्ट्र समाज की ओर से आयोजन।
- सीतापुर रोड के मौसमबाग, पीली कोठी में श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव में विभिन्न आयोजनों के साथ शास्त्रीय नृत्य भी होंगे।
-श्रीगणेश उत्सव मंडल अमीनाबाद की ओर से श्रीराम रोड स्थित शिव मंदिर में अमीनाबाद के राजा थीम पर आयोजन।

यह भी पढ़ेः लखनऊ में करें सिद्धिविनायक के दर्शन, बप्पा के भक्तों का हुआ 10 करोड़ का बीमा