बहराइच: ब्लॉक प्रमुख 5000 तो जिप. सदस्य 500 लोगों को दिलाएंगे BJP की सदस्यता

जिलाध्यक्ष ने बैठक कर सदस्यता अभियान के लिए दी जिम्मेदारी

बहराइच: ब्लॉक प्रमुख 5000 तो जिप. सदस्य 500 लोगों को दिलाएंगे BJP की सदस्यता

बहराइच, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक भाजपा संगठन के द्वारा चलाए जा रहा सदस्यता अभियान के लिए हुई। जिसमें जनपद के ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए।

बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री भारतीय जनता पार्टी व जिला प्रभारी शिव भूषण सिंह ने आए हुए सभी जनप्रतिनिधियों को एक लक्ष्य देकर कहा कि आप सभी लोगों को इस लक्ष्य के माध्यम से आम जनमानस के बीच जाकर सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनना है। 

इसमें सभी ब्लॉक प्रमुखों को अपने क्षेत्र में 5000 सदस्य बनना होगा तथा अपने बूथ पर 100 सदस्य बनना होगा। भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य बनने के लिए। इसी क्रम में सभी जिला पंचायत सदस्यों को पंचायत सदस्य को 500 सदस्य बनाना होगा तथा अपने बूथ से 100 सदस्य सक्रिय सदस्य बनने के लिए बनाना होगा। गांव प्रधान को 200 सदस्य बनाना होगा, आशा बहू, पंचायत मित्र, बी डी सी ,को 100 सदस्य बने होंगे।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रण विजय सिंह सुवेद वर्मा जिला महामंत्री जितेंद्र/सदस्यता अभियान के संयोजक डॉक्टर जितेंन्द्र त्रिपाठी जिला मंत्री सुनील श्रीवास्तव जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्रा ब्लाक प्रमुख कैसरगंज संदीप सिंह बिसेन फखरपुर ब्लॉक प्रमुख रणवीर सिंह मुन्ना मिहीपुरा ब्लाक प्रमुख अभिषेक वर्मा विपेंद्र प्रताप सिंह जिला पंचायत सदस्य अरुडेन्द्र सिंह अंकित बीना राज मिश्रा, समय प्रसाद मिश्र, जितेंद्र सिंह, तरँगी, रुस्तम अली सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच, सीतापुर के बाद बाराबंकी में दिखा जंगली जानवर का आतंक, बच्ची पर किया जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने किया भेड़िया होने का दावा