अमेरिका के शिकागो में लोकल ट्रेन में गोलीबारी, चार की मौत...संदिग्ध हिरासत में

अमेरिका के शिकागो में लोकल ट्रेन में गोलीबारी, चार की मौत...संदिग्ध हिरासत में

वाशिंगटन। अमेरिका के शिकागो क्षेत्र में एक लोकल ट्रेन में चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने सोमवार को अपराह्न में बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि पीड़ितों को गोली उस समय मारी गयी, जब वे अपनी सीट पर सो रहे थे। 

फॉरेस्ट पार्क पुलिस विभाग के अनुसार सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा से पता चला है कि पीड़ित सो रहे थे, अलग-अलग जगहों पर बैठे हुए और उन्होंने हमले का विरोध नहीं किया। गोलीबारी दो अलग-अलग ट्रेन कारों में हुई। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है और एक हथियार बरामद किया गया है। अभी तक इस घटना के मकसद के बारे में पता नहीं चल पाया है। फॉरेस्ट पार्क इलिनोइस के कुक काउंटी में एक गाँव है, और शिकागो का एक उपनगर है। 

पुलिस के अनुसार, लेबर डे पर भी अपराह्न में पाँच लोगों को गोली मारी गयी थी। उस समय एक संदिग्ध ने न्यूयॉर्क कैरेबियन कार्निवल परेड मार्ग पर भीड़ में गोलीबारी की थी। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। गन वायलेंस आर्काइव के अनुसार, 2024 में अब तक अमेरिका में गोलीबारी की 380 से अधिक घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में चार या अधिक पीड़ितों को गोली मारी गयी। 

ये भी पढे़ं : उत्तरी फिलीपींस के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ का प्रकोप, कामकाज प्रभावित 

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे