आज का राशिफल। 25 अगस्त, 2024

आज का राशिफल। 25 अगस्त, 2024

मेष     

आज सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण करेंगे। रोजगार के नए साधन उत्पन्न हो सकते हैं। घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बन सकती हैं। नया कार्य शुरु करने में आपको सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ मतभेद कम होंगे।

वृष

आज दांपत्य संबंधों में अनबन होने की आशंका है। बातचीत के दौरान आपको सावधानी रखनी चाहिए। अनावश्यक खर्च बढ़ने से बजट प्रभावित हो सकता है। विद्यार्थियों को करियर को लेकर परेशानी हो सकती है।

मिथुन

आज बुद्धिमान लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत ही अच्छा है। जिस भी कार्य को हांथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। आपको सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिये। प्रेमी जन के साथ रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।

कर्क

आज परोपकार में धन खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी से आपको प्रेरणा मिलेगी। बच्चे अपनी पढ़ाई को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। व्यापार में नया निवेश कर सकते हैं। आपकी कार्यशैली से लोग काफी प्रभावित होने वाले हैं।

सिंह

आज व्यापार में लक्ष्यों को समय पर प्राप्त कर लेंगे। घर में धार्मिक वातावरण रहेगा। आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी। नया वाहन खरीद सकते हैं। निजी मामलों को बाहरी लोगों से शेयर न करें। रियल एस्टेट में बड़ा निवेश करने से बचें।

कन्या

आज अपनी भावनाओं को सबके समक्ष व्यक्त न करें। घर में अप्रिय व्यक्तियों का आगमन हो सकता है। बदहजमी के कारण लीवर में परेशानी होने की संभावना है। आपको उबाऊ यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें।

तुला

आज बड़े व्यवसायिक अनुबंध हो सकते हैं। ज्ञान अर्जित करने में लगे रहेंगे। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ेंगे। उच्च अधिकारियों से प्रशंसा प्राप्त होगी। आर्थिक स्थिति को लेकर संतुष्ट रहेंगे। छोटी-छोटी बातों को तूल देने से बचें।

वृश्चिक

आज साहित्य और कला में आपकी स्वाभाविक रुचि बढ़ेगी। परिवार के लोगों की आवश्यकताओं का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। समाज के कार्यों में आप रुचि लेंगे। बीमार लोगों को दवाइयों में लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

धनु

आज पढ़ाई में मेहनत को लेकर परेशानी होगी। बुद्धिमानी के कारण समाज में यश प्राप्त करेंगे। विवाहेतर संबंधों से आपको बचना चाहिए। अपनी दिनचर्या को अनुशासित रखें। प्रेम संबंधों में धन को लेकर विवाद हो सकता है।

मकर

आज स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है। गैर कानूनी कार्यों से आपको बचना चाहिए। घर में नकारात्मकता हावी रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। पति-पत्नी के बीच अहम को लेकर टकराव हो सकता है।

कुंभ

आज राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। सभी काम सुचारू रूप से पूर्ण होंगे। मेहनत का बेहतरीन लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक परेशानियों का निराकरण हो सकता है। घर का वातावरण सुखद रहेगा।

मीन

आज धार्मिक स्थल में पर्यटन के लिए जा सकते हैं। कारोबार के लिए आपको समय निकालना पड़ेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा होगा। धन की कमी के कारण काम रुक सकते हैं। नौकरीपेशा व्यक्तियों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है।

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें