गोंडा: खतरे के निशान से 58 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा, 15 हजार की आबादी प्रभावित, मवेशियों के लिए चारे का संकट

बेलसर के 4 उमरी बेगमगंज के 30 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, बाढ़ की चपेट में धान की फसल, मवेशियों के लिए चारे का संकट

गोंडा: खतरे के निशान से 58 सेमी ऊपर पहुंची घाघरा, 15 हजार की आबादी प्रभावित, मवेशियों के लिए चारे का संकट

उमरीबेगमगंज/गोंडा,अमृत विचार। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बैराजों से छोड़े जा रहे बरसाती पानी के चलते घाघरा व सरयू नदियां उफान पर है। घाघरा नदी खतरे के निशान से 58 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई है जिसके चलते बाढ़ का पानी अब गांव में घुसने लगा है।  

शुक्रवार की देर रात बेलसर के चार और उमरी बेगमगंज के 30 मजरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। गांव चारों तरफ से पानी से घिर गए हैं और सैकड़ों एकड़ धान की फसल पानी में डूब गई है। बाढ़ के चलते करीब जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और 15000 से अधिक की आबादी प्रभावित हुई है। चारों तरफ पानी भर जाने से मवेशियों के लिए चारे का संकट भी उत्पन्न हो गया है। जिला प्रशासन की तरफ से राहत और बचाव के इंतजाम किए जा रहे हैं। 

cats

उमरीबेगमगंज के ऐली परसोली, गढ़ी, जबरनगर व परास गांव में स्थिति भयावह हो गयी है‌। यहीं की 6000 हजार से अधिक आबादी बाढ़ की विभीषिका से जूझ रही है‌। हालात भयावह होने से  माझा वासियो के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही है। हालांकि जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव उपाय कर रहा है। 

जिला प्रशासन के मुताबिक दो तहसीलों के 22 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। सात गांवों को प्रशासन ने अति बाढ़ प्रभावित गांव माना है‌‌‌। प्रशासन के अनुसार बाढ़ प्रभावित पीड़ितों की संख्या 13346 है जबकि 6242 मवेशी भी बाढ़ से प्रभावित बताए गए हैं। 

cats

बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा के लिए 88 नाव लगाई गई हैं जबकि एसडीआरएफ की एक वापस फ्लड की एक टीम भी सुरक्षा में तैनात है। एसडीम तरबगंज विशाल कुमार ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राहत किट के साथ ही लंच पैकेट का वितरण कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-Shikhar Dhawan: शिखर धवन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास, कहा- मेरे साथ अनगिनत यादें हैं...

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे