अयोध्या की रामलीला : अभिनेत्री अंजली शुक्ला माता कौशल्या का निभाएंगी किरदार

अयोध्या की रामलीला : अभिनेत्री अंजली शुक्ला माता कौशल्या का निभाएंगी किरदार

अमृत विचार, अयोध्या। अयोध्याधाम में आगामी1 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक नयाघाट राम कथा पार्क में होने वाली दुनियां की सबसे बड़ी  फिल्मी सितारों की अयोध्या की रामलीला में इस बार अयोध्या की जानीमानी अभिनेत्री अंजली शुक्ला जो भगवान श्रीराम की माता कौशल्या का किरदार निभाएंगी। जिसका चयन अयोध्या की रामलीला के संस्थापक अध्यक्ष शुभाष मलिक बॉबी ने घोषणा कर तस्वीरे साझा  किया है।  किरदार  को लेकर अभिनेत्री अंजलि शुक्ला काफी उत्साहित दिख रही हैं।

अभिनेत्री अंजलि शुक्ला ने बताया कि उन्होंने अब तक कई थियेटर व ऐड फिल्मो में काम किया है, लेकिन फिल्मी कलाकारों की रामलीला में वह पहली बार रामलला की माता  कौशल्या व माता पार्वती का अभिनय करते नजर आएंगी्, जो सौभाग्य की बात है। रामलीला में अभिनेत्री भाग्यश्री तथा भोजपुरी लोक गायिका मालिनी अवस्थी ,अभिनेता  रजा मुराद, बिंदू दारा सिंह तथा भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार व भाजपा सांसद अभिनेता मनोज तिवारी, अभिनेता व सांसद रविकिशन रामलीला मे अभिनय करते नजर आएंगे। जिसकी तैयारियां अध्यक्ष सुभाष मलिक व महा सचिव सुभम मलिक कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- अदालत का फैसला : विवाहिता की हत्या में पति व सास ससुर को 10-10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा

 

ताजा समाचार

Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें
आगरा: ताजमहल में जलाभिषेक मामले में भारतीय संघ को पक्षकार बनाने के आदेश
Etawah रेलवे स्टेशन बना अखाड़े का मैदान: वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने के दौरान सपा व भाजपा समर्थकों में जमकर खींचतान
अयोध्या: BJP जाति, धर्म और पार्टी देखकर चला रही है बुलडोजर- अजय राय