प्रयागराज: डॉक्टरों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी, सादे कागज पर ओपीडी चलाने का निर्देश

प्रयागराज: डॉक्टरों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी, सादे कागज पर ओपीडी चलाने का निर्देश
स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में धरने ओर बैठे रेजिडेंट डॉक्टर

प्रयागराज, अमृत विचार। कोलकता कांड के बाद प्रयागराज में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल 11वें दिन भी जारी रही। डॉक्टरों की हड़ताल से एसआरएन की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बेपटरी हो गयी हैं। पिछले कई दिनों से अस्पताल में मरीज को नही देखा गया है। दूर-दराज से आने वाले मरीज या तो प्राइवेट अस्पताल पहुंच रहे है या फिर या मजबूर होकर घर वापस लौट रहे है।  

बता दें कि प्रयागराज में डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर दस दिनों से चल रही हड़ताल गयारहवें दिन भी जारी रही। डॉक्टरों ने साथी डॉक्टरों के साथ धरने पर बैठे रहे। रेजिडेंट डॉक्टर लगातार प्रदर्शन कर रहे है। अस्पताल में नए मरीज नहीं देखे जा रहे हैं। दूर-दराज से आने वाले मरीज परेशान हो रहे हैं। मरीज अस्पताल में डिजिटल एक्सरे, एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी की जांचो के लिए परेशान हैं। अस्पताल में सिर्फ गंभीर मरीजों का इलाज किया जा रहा हैं।

अस्पताल में देखा जा सकता है कि भर्ती मरीजों को देखने के लिए कोई डॉक्टर राउंड पर नही आ रहे है। मरीजों को काफी समस्या से जूझना पड़ रहा है। जूनियर व सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल लगातार 11वें दिन भी जारी रही। सुबह से ही अस्पताल परिसर में लगाए गए पंडाल में चिकित्सक मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। इसकी वजह से एक भी पर्चा नहीं बन सका। ओपीडी में बैठे सीनियर कंसल्टेंट ने पुराने मरीजों को ही देखा और दवाइयां लिखी।

अस्पताल में भर्ती मरीजों की जांचें कराई जा रही है। हालांकि अब एसआरएन अस्पताल से अब नए मरीज वापस नहीं जाएंगे। हड़ताल तक उन्हें सादे कागज पर चिकित्सीय सुविधाएं मिलेंगी। यह आदेश एमएलएन मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ.वत्सला मिश्रा ने सभी सीनियर कंसल्टेंट को दिया है। उन्होंने कहा है कि सादे कागज पर मरीज को देखें और दवाएं लिखें।

ये भी पढ़ें- प्रयागराज: सिलेंडर फटने से महिला समेत पांच झुलसे, एक गंभीर

ताजा समाचार

मुरादाबाद : बहन के लिए केक लेने गए भाई को थार ने रौंदा, मौके पर ही मौत
Kanpur Suicide: भतीजे ने की छेड़छाड़ तो चाची ने दी जान...पति से बताने पर दोनों में शुरू हो गया था विवाद
Bareilly News | बरेली के जुलूस में रातभर मचा रहा भयंकर बवाल। सड़क घेरकर बैठे-फोर्स से संभाला मोर्चा।
Route Diversion In Kanpur: बुढ़वा मंगल कल...आज शाम चार बजे से बदल जाएगा रूट, यहां से हाेकर न गुजरें
यूट्यूब पर धूम मचा रही है खेसारी लाल यादव की फिल्म रंग दे बसंती, निर्माता बोले- यह हमारे लिए गर्व की बात
कर्नाटक में मंगलुरु में दो पूजा स्थलों पर पथराव की घटनाओं के बाद इलाके में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात