कानपुर में कैबिनेट मंत्री बोले- पीएम की कुर्सी के लिए जवाहरलाल नेहरू ने देश को खून से नहलाया, कराया देश का विभाजन

कानपुर में कैबिनेट मंत्री बोले- पीएम की कुर्सी के लिए जवाहरलाल नेहरू ने देश को खून से नहलाया, कराया देश का विभाजन

कानपुर, अमृत विचार। भाजपा ने देश के विभाजन के लिए मुस्लिम लीग के साथ कांग्रेस को भी जिम्मेदार ठहराया है। एमएसएमई व खादी एवं ग्रामोद्योग कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने कहा कि पीएम की कुर्सी पाने के लिये जवाहरलाल नेहरू ने देश वासियों का खून बहा कर देश के विभाजन को स्वीकार किया। 

कांग्रेस और नेहरू का देश का बंटवारा स्वीकार किया जाना एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। वह बुधवार को गोविंद नगर के श्री मुनि हिंदू इंटर कॉलेज में भारत पाकिस्तान के विभाजन की विभीषिका पर आयोजित संगोष्ठी में बोल रहे थे। 

राकेश सचान ने कहा कि देश के विभाजन और पाकिस्तान को नया देश बनने से मुस्लिम लीग, मोहम्मद अली जिन्ना के साथ ही कांग्रेस की नीतियां जिम्मेदार थीं। देश के बंटवारे में डेढ़ करोड़ से अधिक लोग बेघर हुए और लाखों की जान चली गई। 

सांसद रमेश अवस्थी ने कहा कि विभाजन की विभीषिका के समय हुई हिंसा भारत के इतिहास का काला अध्याय है। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि कांग्रेस ने कई सांप्रदायिक कानूनों को पारित करवाने में अंग्रेजों की मदद की थी।

यह भी पढ़ें- Auraiya: किशोरी से बलात्कार के दोषी को आजीवन कारावास, इतने रुपये का लगा जुर्माना...

 

ताजा समाचार