सेबी की ऐतिहासिक जांच होनी चाहिए क्योंकि..., हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर अखिलेश यादव ने की मांग

सेबी की ऐतिहासिक जांच होनी चाहिए क्योंकि..., हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर अखिलेश यादव ने की मांग

लखनऊ। अमेरिका की शोध एवं निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्रमुख माधवी बुच पर लगाए गए आरोपों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को सेबी की जांच की मांग की। अखिलेश यादव ने 'एक्स' पर कहा, ‘‘सेबी की ऐतिहासिक जांच होनी चाहिए क्योंकि सेबी का इतिहास ही ऐसा रहा है कि वह कभी सही मायनों में निवेशकों का सरंक्षक व सहारा नहीं बना।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘भारत के बाजार में निवेश के प्रति सुरक्षा की भावना जगाने के लिए सेबी की प्रतिष्ठा की पुनर्स्थापना केवल एक निष्पक्ष जांच ही कर सकती है। सेबी प्रकरण की गहन-जांच भारत की अर्थव्यवस्था के लिए अपरिहार्य है।’’ 

हिंडनबर्ग रिसर्च ने आरोप लगाया है कि उसे संदेह है कि अदाणी समूह के खिलाफ कार्रवाई करने में सेबी की अनिच्छा का कारण यह हो सकता है कि बुच की अदाणी समूह से जुड़े विदेशी फंड में हिस्सेदारी थी। 

सेबी प्रमुख बुच और उनके पति ने एक संयुक्त बयान जारी कर हिंडनबर्ग के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है। अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग रिसर्च के नवीनतम आरोपों को दुर्भावनापूर्ण और चुनिंदा सार्वजनिक सूचनाओं से छेड़छाड़ करने वाला बताते हुए कहा कि उसका बाजार नियामक सेबी की अध्यक्ष या उनके पति के साथ कोई वाणिज्यिक संबंध नहीं है।

यह भी पढ़ें:-Siddhanath Temple Incident: बिहार के सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्घालुओं की मौत, 16 घायल

 

ताजा समाचार

क्रिस्टी कोवेंट्री बनीं IOC की पहली महिला अध्यक्ष, ओलंपिक खेलों को देंगी नई मोड़
Bareilly: वक्फ संशोधन बिल को तौकीर ने बताया ताकत का गलत इस्तेमाल...बोले-हमें कबूल नहीं
अयोध्या‌ : संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, पिता ने खिड़की से बेटी को लटकता देखा
World Autism Awareness Day: विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस क्यों हैं खास, जानिए न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर का क्या हैं इलाज
खोदाई करके गए भूल, सड़कों पर उड़ रही धूल; कानपुर में पानी का छिड़काव न होने से उड़ रही मिट्टी, प्रदूषण भी बढ़ा... 
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ संशोधन विधेयक का किया विरोध, कहा- वक्फ संपत्तियों के लिए सही नहीं है बिल