कासगंज: करंट की चपेट में आये दो बच्चे; एक की मौत, दूसरा गंभीर, विद्युत निगम के जेई व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप

कासगंज: करंट की चपेट में आये दो बच्चे; एक की मौत, दूसरा गंभीर, विद्युत निगम के जेई व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप

कासगंज, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के गांव किसरोली में खेलते समय विद्युत करंट की चपेट में आए दो बच्चों की हालत बिगड़ गई। जिनमें से उपचार से पहले ही एक मासूम की जान चली गई। जबकि दूसरे बालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने घटना की पूरी जानकारी ली है और मामले में जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टिया जेई और लाइनमैन को दोषी माना गया है। उन पर कार्रवाई की तैयारी की गई है।  इधर इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

जिला हाथरस के थाना मुरसान क्षेत्र के गांव गलवगटी निवासी 5 वर्षीय सृष्टि पुत्री नरसी दो माह पहले अपनी ननिहाल सोरों के गांव कसरौली में आई थी। यहां रविवार को वह में 14 वर्षीय शिवा पुत्र प्रताप के साथ खेल रही थी। जब घर के समीप खेल रहे बच्चे एक विद्युत पोल की मजबूती के लिए लगाए गए तार के समीप पहुंचे कि वहां तेज करंट आ रहा था और दोनों बच्चे करंट की चपेट में आ गए, जिससे दोनों झटका लगते ही दूर जा गिरे। 

जब ग्रामीणों ने दोनों को तड़पते देखा तो सूचना परिजनों को दी। परिजन 5 वर्षीय मासूम और 14 वर्षीय बालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे। जहां रास्ते में सृष्टि ने दम तोड़ दिया, जबकि शिवा की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका के नाना सूरजपाल ने बताया कि दो माह पहले सृष्टि अपनी ननिहाल आई थी। वह शिवा के साथ खेल रही थी। इसी बीच पोल को बल देने के लिए लगाए गए तार में करंट आ गया। 

जिसकी चपेट में आने से दोनों बालक झुलस कर गंभीर गंभीर हो गए, जिनमें से 5 वर्षीय  सृष्टि ने तोड़ दिया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता सतेंद्र गंगवार ने विभागीय अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को मौके पर भेजा। वहीं झुलस कर गंभीर रूप से घायल हुए बालक का हाल जानने के लिए एसडीएम सदर संजीव कुमार विद्युत निगम के अधिकारियों की टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। यहां घायल बालक का हाल-चाल जाना है और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उसका बेहतर उपचार करें।

नाना की प्रार्थना पर शुरू हुई कार्रवाई 

मृतिका सृष्टि के नाना सूरजपाल ने डीएम के नाम संबोधित प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें नमैनी फीडर पर तैनात जेई अनिल भास्कर, लाइनमैन धर्मवीर सिंह पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस पर विद्युत निगम ने लापरवाहों पर कार्रवाई की तैयारी की है। अधिशासी अभियंता ने नियमनुसार कार्यवाही के लिए रिपोर्ट तैयार की है। 

घटना की जानकारी मिलने पर जिला अस्पताल पहुंचकर घायल एवं मृतका के परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली है। जांच कराई जा रही है। उसके बाद अग्रिम प्रकिया की जाएगी। - संजीव कुमार, एसडीएम

परिजनों ने प्रार्थना पत्र दिया है। लापरवाही का आरोप लगाया है। जेई और लाइनमैन पर आरोप लगा है। जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी। मृतिका के आश्रितों को नियमानुसार विद्युत निगम मुआवजा देगा। - सत्येंद्र गंगवार, अधिशासी अभियंता विद्युत

यह भी पढ़ें- Kanpur: स्कूल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा: तीन चोर गिरफ्तार, आरोपियों से बरामद हुए इतने लाख रुपये...