IND vs SL, 3rd ODI: तीसरे एकदिवसीय मैच में श्रीलंका ने भारत को 110 रनों से हराया

कोलंबो, अमृत विचार। भारतीय टीम को श्रीलंका ने 110 रनों से मात दे दी है। यह मैच जीतने के बाद सीरीज पर श्रीलंका का 2-0 से कब्जा हो गया है। 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पांचवें ही ओवर मे ए फर्नांडो ने शुभमन गिल को 6 रनों पर आउट कर भारत को पहला झटका दिया।
इसके बाद आठवें ओवर में दुनित वेल्लालगे ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को आउट कर पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 20 गेंदों में छह चौके और एक छक्का लगाते हुय (35) रन बनाये। विराट कोहली (20) भी वेल्लालगे का शिकार बने। ऋषभ पंत (6), श्रेयस अय्यर (8), अक्षर पटेल (2), रियान पराग (15), शिवम दुबे (9), कुलदीप यादव (6) रन बनाकर आउट हुये। वॉशिंगटन सुंदर ने 25 गेंदों में तीन छक्के और दो चौके लगाते हुए 30 रनों की पारी खेली। एक बार फिर भारतीय टीम ने श्रीलंकाई स्पिन गेंदबाजों के आगे घुटने टेक दिये और पूरी टीम 26.1 ओवर में 138 रन पर सिमट गई।
श्रीलंका की ओर से दुनित वेल्लालगे ने 5.1 ओवर में 27 रन देकर पांच बल्लेबाजों को आउट किया। महीश तीक्षणा और जेफ्री वैंडरसे को दो-दो विकेट मिले। असिता फर्नांडो ने एक विकेट लिया। इससे पहले आज यहां श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच यह मैच खेला गया। जहां पर अविष्का फर्नांडो (96) और कुसल मेंडिस (59) की शानदार पारियों के दम पर श्रीलंका ने बुधवार को तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत को जीत के लिए 249 रनों का लक्ष्य दिया था। श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पतुम निसंका और अविष्का फर्नांडो की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिये 89 रन जोड़े। 20वें ओवर में अक्षर पटेल ने पतुम निसंका (45) को ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई।
इसके बाद अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस ने फिर से पारी को सभाला। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिये 82 रनों की साझेदारी की। 36वें ओवर में रियान पराग ने शतक की ओर बढ़ रहे अविष्का फर्नांडो (96) को पगबाधा कर पवेलियन भेज दिया। कप्तान चरित असलंका (10) भी पराग का शिकार बने। सदीरा समराविक्रमा (शून्य) को सिराज ने पगबाधा किया। कुलदीप यादव ने कुसल मेंडिस (59) को आउट किया। जनित लियानगे (8), दुनित वेल्लालगे (2) रन बनाकर आउट हुये। कामिंडु मेंडिस (23) और महीश तीक्षणा (3) रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट पर 248 रन का स्कोर खड़ा किया।
भारत की ओर से रियान पराग ने तीन विकेट लिये। मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
यह भी पढ़ें: बंगलादेशी पत्रकार श्यामल दत्ता को देश छोड़ने की नहीं दी गयी अनुमति