Mahoba: पति ने की आत्महत्या, 24 घंटे के अंदर पत्नी की सांप के काटने से मौत, दोनों की एक साथ उठी अर्थी, जानिए पूरा मामला

पति के ऊपर साहूकार का 5 लाख का कर्ज था

Mahoba: पति ने की आत्महत्या, 24 घंटे के अंदर पत्नी की सांप के काटने से मौत, दोनों की एक साथ उठी अर्थी, जानिए पूरा मामला

महोबा, अमृत विचार। थाना श्रीनगर के ग्राम बिलखी में कर्ज से परेशान किसान ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी, जिससे घर पर कोहराम मचा हुआ था। इसी बीच देर रात पत्नी को सांप ने काट लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। पति पत्नी की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है। जवान बेटे और बहू की मौत से मृतक की मां की हालत बिगड़ गई। उसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति पत्नी की एक साथ अर्थी उठने से ग्रामीणों की आंखों से आसू छलक पड़े। 
   
ग्राम बिलखी निवासी देशराज (22) की करीब तीन माह पहले थाना श्रीनगर क्षेत्र के ग्राम पिपरामाफ निवासी दुर्गा (20) के साथ विवाह हुआ था। देशराज द्वारा साहूकारों से लिए गए कर्ज की अदायेगी रबी की फसल खराब हो जाने से नहीं हो सकी थी। वहीं साहूकार किसान के ऊपर पैसा देने के लिए दबाव बना रहे थे, जिससे किसान परेशान रहने लगा। 

किसान के ऊपर 5 लाख रुपये का कर्ज था। इसी से तनाव के चलते बुधवार की देर शाम देशराज ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसी रात को पत्नी दुर्गा को सांप ने काट लिया। जानकारी मिलते ही आस पड़ोस के लोग महिला को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

एक साथ पति पत्नी की हुई मौत से घर वालों का बुरा हाल हो गया है। गुरुवार को पति-पत्नी की एक साथ अर्थी उठने से मृतकों के घर में चीख पुकार मच गईं। उधर मृतक की मां को गहरा सदमा लगा है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें- Chitrakoot: मध्य प्रदेश के सीएम ने तीन दिवसीय कार्यशाला का किया उद्घाटन, बोले- जियोपार्क से तीर्थक्षेत्र के विकास में लगेंगे चार चांद

 

ताजा समाचार

लखनऊ: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, ईंट से मुंह कुचला, मृत समझ भागे दरिंदे
वाराणसी:  मजदूर की बेटी जाएगी इसरो, अटल आवासीय विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा हैं श्वेता सत्ते
जम्मू-कश्मीर: राजौरी में नियंत्रण रेखा पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, दो आतंकवादी ढेर
Kanpur Train Incident: इमरजेंसी ब्रेक पर सहम गए यात्री, मची चीख-पुकार...बोले- घबराहट होने पर बाहर झांका, हर तरफ अंधेरा ही आया नज़र
कानपुर में अब फर्रुखाबाद रूट पर कालिंद्री एक्सप्रेस पलटाने की साजिश...तेज धमाका सुन लोको पायलट ने लगाई इमरजेंसी ब्रेक, दो लोगों के भागने की आशंका
10 तस्वीरों में देखें Kanpur में ट्रेन हादसा: कालिंदी एक्सप्रेस को अनवरगंज-कासगंज रूट पर पलटाने की साजिश...एक माह के अंदर तीसरी घटना