प्रयागराज: चप्पल, पर्स छोड़कर नए पुल से युवती ने लगाई छलांग, खोजबीन में जुटी पुलिस

प्रयागराज: चप्पल, पर्स छोड़कर नए पुल से युवती ने लगाई छलांग, खोजबीन में जुटी पुलिस

नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार। कोतवाली नैनी अंतर्गत नए यमुना पुल से शुक्रवार को एक युवती ने छलांग लगा दी। इससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ वहां जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी वहां पहुंच गई और उसकी खोजबीन शुरू कराई। कई घंटे बीत जाने के बाद भी युवती का कुछ पता नहीं चल सका। 

शुक्रवार को एक युवती नए पुल पर पहुंची और अपना चप्पल और पर्स निकालकर वहीं रख दिया। इसके बाद रेलिंग पर चढ़कर यमुना नदी में छलांग लगा दी। इसकी जानकारी पाकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस को पुल पर रखे उसका पर्स और चप्पल मिला है। 

पर्स में आधार कार्ड था, जो जारी के समीप एक गांव की युवती का था। पुलिस ने यमुना नदी में उसकी खोजबीन कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। कोतवाल ने बताया कि पर्स में आधार कार्ड मिला है, जब तक युवती नहीं मिल जाती, तब तक वह किसका है, कैसे कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:-Paris Olympics 2024: सीन नदी पर रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ पेरिस ओलंपिक का भव्य उद्घाटन, सिंधू और शरत ने थामा तिरंगा

ताजा समाचार

रायबरेली : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
आज नहीं तो कल आतंकवादियों से मिलने की कोशिश करेंगे राहुल गांधी : संजय निषाद
कानपुरवासियों को मिली आगरा-वाराणसी वंदेभारत की सौगात; सांसद ने दिखाई ट्रेन को हरी झंडी, यहां पढ़ें ट्रेन की खासियत...
Unnao: शोभा यात्रा निकालने के साथ गणेश पंडालों में हुई पूजा-अर्चना, नम आंखों से दी गई गजानन महाराज को विदाई
'…खान, आईजी बोल रहा हूं…' जालसाज ने आईपीएस अधिकारी के नाम पर कॉल कर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Unnao: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, प्रशासन कर रहा नजरअंदाज, तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की बढ़ी मुसीबतें