World Emoji Day: इमोजी से हो जाती बात आसान, ये हैं सबसे अधिक इस्तमाल होने वाले इमोजी

World Emoji Day: इमोजी से हो जाती बात आसान, ये हैं सबसे अधिक इस्तमाल होने वाले इमोजी

लखनऊ, अमृत विचारः मोबाइल इस्तेमाल करने वाले लोग इमोजी से खूब वाखिब होते हैं। डिजिटल एरा में लोगों के बात करने का तरीका भी पूरी तरह से बदल गया है। अब लोग लिखकर या बोलकर बात करने से ज्यादा अपनी फीलिंग को बताने के लिए इमोजी का इस्तमाल का करना ज्यादा पसंद करते हैं। लोगों का कहना है कि इमोजी के जरिए बात करने से कम शब्दों में ज्यादा बात हो जाती है। कई रिपोर्ट में भी यह पाया गया है कि हर दिन इमोजी के जरिए बात करने वालो का आंकड़ा अरबों तक पहुंच गए हैं। ऐसा में यह भी कहा जा सकता है कि हम इमोजी युग में रह रहे हैं। हर साल 17 जुलाई वर्ल्ड इमोजी डे के रूप में मनाया जाता है। 

इमोजी के बिना मन न लागे
युवाओं से बात की तो उन्होंने बताया कि इमोजी के बिना अगर कोई मेसेज भेजा जाए तो मेसेज अधुरा सा लगता है और बात करने में असरदार नहीं लगती है। एक शोध में पाया गया है कि 67 प्रतिशत युवा अपने प्रिय मित्र या जिन्हें वो अपने दिल के पास महसूस करते हैं, उनसे बात करने के लिए वे इमोजी का इस्तमाल ज्यादा करते हैं। क्योंकि वो उनके भेजे गए इमोजी को ज्यादा अच्छे से समझते हैं। युवाओं की मानें तो कई बार उनके पास इतना समय नहीं होता है कि शब्दों को गढ़कर अपनी फिलिंग बयां की जाए। ऐसे फीलिंग को दर्शाने में इमोजी मदद करती है। 

जापान में आया पहला इमोजी
इमोजी ने सबसे पहले 1990 में जापान में इसकी प्रक्रिया शुरू की गई थी। वहीं 1999 में जापानी कलाकार शिगेताका कुरीता ने सबसे पहला इमोजी साल डिजाइन किया था। शिगेताका कुरीता मोबाइल कंपनी डोकोमो के लिए काम करते थे। इमोजी का इस्तमाल पहले मौसम की जानकारी देने के लिए बनाया गया था जैसे बादल, छाता आदि। इसके बाद अपनी विभिन्न भावनाएं बताने वाले चेहरों कार, ट्रक, फोन, सेलफोन, चांद, सूरज, विमान और कंप्यूटर के आइकन वाले इमोजी आए। ये इमोजी सबसे पहले छोटे-छोटे डॉट के रूप में बनाए गए थे। ये सभी इमोजी जापान में काफी तेजी से प्रसिद्ध हुए।

यह हैं टॉप ट्रेंडिंग इमोजी

😂 खुशी के आंसूः यह इमोजी अत्यधिक खुशी को दर्शाता है। लोग ज्यादा खुशी में इसका इस्तमाल करते हैं।

🤗 यह इमोजी खुशी, देखभाल, अपनापन, प्यार और कृतज्ञता से दोनो हाथ फैला कर स्वागत करने का भाव दर्शाता है। 

🤭 इस इमोजी का ज्यादातर इस्तेमाल लोग दूसरों के ऊपर हंसने से करते हैं। लेकिन इसका सही मतलब है कि आपको पता है सामने वाला झूठ बोल रहा है।

😱 यह चिल्लाता हुआ इमोजी किसी शॉक, सरप्राइज देने वालो या डरने वाली फीलिंग को दर्शाता है। 

😡 इस इमोजी का इस्तमाल तब किया जाता है जब कोई बहुत ही ज्यादा गुस्से में होता है। 

😷 जब कभी तबियत ठीक न हो। तो लोग इस इमोजी का इस्तमाल करते हैं। यह आइकन डॉक्टरों, दवा या बीमारी के बारे में बातचीत करने के लिए इस्तमाल किया जाता है। 

🤒 इस इमोजी का यूज फीवर में सबसे ज्यादा किया जाता है। 

😍आंखों से दिल निकलने वाले इमोजी का इस्तमाल तब किया जाता है जब आपको कोई चीज बहुत ही ज्यादा अच्छी लग जाए। जिसे देखकर आपको काफी खुशी मेहसूस हो रही है तक इसका इस्तमाल किया जाता है। 

🤦 इस इमोजी का यूज जब कोई अनचाही चीज हो या कोई निराशा या शर्मिंदगी व्यक्त करने वाला कोई हादसा हो गया हो तब इसका इस्तमाल किया जाता है। 

😎 इसका इस्तमाल खुद को कूल दिखाने के लिए किया जाता है। 

यह भी पढ़ेः स्कूली वाहनों की जांच रिपोर्ट में सामने आई बड़ी लापरवाही, अनफिट हैं वाहन