मुरादाबाद: 11 साल पहले प्रेम संबंध में रोड़ा बने पति की हत्या के मामले में पत्नी-प्रेमी को उम्रकैद

मुरादाबाद: 11 साल पहले प्रेम संबंध में रोड़ा बने पति की हत्या के मामले में पत्नी-प्रेमी को उम्रकैद

मुरादाबाद, अमृत विचार। इस्लाम हत्याकांड में शनिवार को अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 25-25 हजार का अर्थदंड भी लगया है। 

कटघर थाना क्षेत्र के रहमत नगर निवासी उस्मान ने 14 जून 2013 को थाने में केस दर्ज कराया था। उस समय उस्मान ने तहरीर में बताया था कि उसके भाई इस्लाम ने रूकय्या से प्रेम विवाह किया था। उस समय उनका परिवार मझोला के मियां कॉलपोनी में किराये पर रहता था। जहां पर रूकय्या के प्रेम संबंध राशिद से हो गए थे। उनका भाई एक पीतल की फर्म में काम करता था। 

उन्होंने तहरीर में बताया था भाई के जाने के बाद दोनों चोरी छिपे मिलते थे। इस बात की जानकारी होने पर इस्लाम और उस्मान ने मियां कॉलोनी से किराये का मकान छोड़ दिया और रहमत नगर में रहने लगे थे। लेकिन रूकय्या ने राशिद से मिलना जुलना नहीं छोड़ा था। जिस कारण इस्लाम और रूकय्या के बीच झगड़ा होता रहता था। 13 जून 2013 की रात इस्लाम और उनके पिता के सुलेमान घर की छत पर सो रहे थे। नीचे कमरे में भाई और भाभी सो रहे थे। 

सुबह करीब चार बजे इस्लाम के चीखने की आवाज आई। सुलेमान आनन-फानन में नीचे उतर के आए तो देखा कि रूकय्या इस्लाम के हाथ पड़के हुए थी जबकि उसका प्रेमी राशिद चाकू से उनके पेट में वार कर रहा था। वारदात को देख पिता सुलेमान ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान राशिद उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। परिवार के लोग इस्लाम को अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था और आरोप पत्र अदालत में पेश किया था। 

मुकदमे की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संख्या आठ अरुण कुमार की अदालत में की गई। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ब्रजराज सिंह और समर्थ शुक्ला ने बताया कि इस केस के वादी उस्मान और उसके पिता समेत अन्य गवाहों ने घटना की पुष्टि की। अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पत्नी रूकय्या और उसके प्रेमी राशिद को हत्या का दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोनों पर 25-25 हजार का जुर्माना भी लगाया है।

ये भी पढ़ें- मुरादाबाद : कांग्रेसियों ने भाजपाइयों के खिलाफ किया प्रदर्शन, कहा- दोषियों की गिरफ्तारी हो

ताजा समाचार

कासगंज: बेटा पैदा करने की चाहत में पहुंचा था तांत्रिक के द्वार, रिक्शा चालक का हुआ ये हाल
रुद्रपुर: रंपुरा चौकी प्रभारी पर लगा झूठी रिपोर्ट पेश करने का आरोप
लखनऊ: 17 साल के एक छात्र ने 8वीं मंजिल से कूदकर दी जान, IIT-JEE की कर रहा था तैयारी 
मुरादाबाद पहुंचे हाईकोर्ट के जज अजय भनोट, जांची न्यायिक व्यवस्थाएं
प्रयागराज: अखाड़ा परिषद की बैठक दूसरे दिन भी जारी, लव जिहाद और गौ हत्या के खिलाफ पारित किया गया प्रस्ताव
कन्नौज में कलेक्ट्रेट के पास जल्द आकार लेगा भव्य ऑडिटोरियम: इतने लोगों के बैठने की रहेगी व्यवस्था, शासन को भेजा गया प्रस्ताव