आज का राशिफल। 25 जून, 2024

आज का राशिफल। 25 जून, 2024

मेष

आज भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। अचानक आये खर्चों में कमी आयेगी। आपका मन काफी शांत रहेगा। धन से जुड़ी समस्याएं सुलझ सकती है। कीमती वस्तुओं की खरीदारी का विचार बना सकते हैं। आय के नए विकल्पों पर आप काम कर सकते हैं।

वृष

आज आप मानसिक रूप से अशांत महसूस कर सकते हैं। दूसरों से अपनी तुलना न करें। इससे आपमें हीन-भावना घर कर सकती है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। जीवनसाथी के करियर को लेकर समस्या दूर होगी।

मिथुन

आज रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को कुछ परेशानी हो सकती है। आज आपको ऐसे कार्यों से बचना चाहिए, जो आपके सिद्धान्तों के अनुरूप न हों। विपरीत लिङ्ग के जातकों के प्रति आप आकर्षित रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधान होकर ही वक्तव्य देने चाहिए।

कर्क

आज आप सभी कार्य सम्भलकर करेंगे। गृहस्थ जीवन काफी सुखी रहेगा। अटके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। इससे आपका मनोबल बढ़ेगा। घर की महिलाओं की सेहत का ध्यान रखें। व्यापार में सहकर्मियों पर निर्भरता बढ़ेगी।

सिंह

आज  आप थोड़े अव्यावहारिक हो सकते हैं। बेवजह की चर्चाओं और विवादों से दूर रहें। सामाजिक क्रियाकलापों में आपकी गतिविधियों बढ़ेंगी। मानसिक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर विभिन्न जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ेगा।

कन्या

आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। लापरवाही के कारण आपके कई काम बिगड़ सकते हैं। यात्रा के दौरान आपको परेशानी होने की आशंका है। विवाहेतर संबंधों को लेकर थोड़े असहज हो सकते हैं। सेहत को लेकर आपको काफी ध्यान देने की आवश्यकता है।

तुला

आज अधिकारी वर्ग के लोग आपके काम की प्रशन्सा करेंगे। नए व्यवसाय में आप निवेश कर सकते हैं। धन को लेकर परेशानियां सुलझ सकती हैं। रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए दिन शानदार है। आज आप कुछ नया करने का विचार बनायेंगे।

वृश्चिक

आज कार्यक्षेत्र में आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से मन उत्साहित रहेगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। एसिडिटी और सिरदर्द की समस्या बढ़ सकती है। अपने विचारों को सदैव सकारात्मक बनाये रखें। शाम के समय परिवार के साथ बहुत अच्छा समय बितायेंगे।

धनु

आज कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आयेंगे। आगामी लक्ष्यों को लेकर थोड़े संशय में रहेंगे। संतान को काफी अच्छी सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी को आप काफी अच्छा समय देंगे। खरीदारी के दौरान बिल आदि का पूरा ध्यान रखें।

मकर

आज आप आराम के मूड में रहेंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर आपका धन खर्च होगा। विवादों को समझदारी पूर्वक सुलझाने में सफलता मिलेगी। अपने काम में दूसरों का हस्तक्षेप न होने दें। उत्साह और प्रसन्नता के समाचार प्राप्त होंगे।

कुंभ

आज जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव हानि हो सकती है। विवादित मामलों पर प्रतिक्रिया देने से बचें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। रिश्तेदारों से झगड़ा हो सकता है।

मीन

आज परिवार के हित को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। आज वेबसीरीज और मनोरञ्जन के सन्साधनों में समय बीत सकता है। तकनीकी संबंधी परेशानियों का निवारण होगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी।

ताजा समाचार

बरेली: लंबी दूरी की ट्रेनों में लगे आईसीएफ कोच यात्रियों के लिए बने मुसीबत का सबब, आए दिन एसी काम नहीं करने की आ रहीं शिकायतें
बरेली गोलीकांड: पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज होगा राणा का गिरोह, सभी आरोपियों के आपराधिक इतिहास तैयार कराने के बाद लगेगा NSA
यात्रियों के लिए खुशखबरी, शाहजहांपुर-बरेली-मुरादाबाद के बीच मेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव...मुख्यालय से मंजूरी के बाद दौड़ेगी ट्रेन
Bareilly News: चौकीदार की गोली मारकर हत्या के मामले में दो भाइयों को उम्रकैद
CM विष्णु देव साय ने कहा- करोड़ों हिंदुओं का अपमान करने के लिए राहुल मांगें माफी
Bareilly News: नगर स्वास्थ्य अधिकारी को मोहल्ले के लोगों ने घेरा, जमकर सुनाई खरी-खोटी