International Yoga Day: राम की पैड़ी पर हुआ मुख्य आयोजन,पूर्वजों की भारतीय चिकित्सकीय पद्धति है योग- मंत्री जयवीर सिंह

 International Yoga Day: राम की पैड़ी पर हुआ मुख्य आयोजन,पूर्वजों की भारतीय चिकित्सकीय पद्धति है योग- मंत्री जयवीर सिंह

अयोध्या, अमृत विचार: विश्व कीर्तिमान स्थापित करने वाला दीपोत्सव स्थल राम की पैड़ी पर शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इसमें स्कूलों से बच्चे, जिले के अधिकारी और प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव व मेयर गिरीश पति त्रिपाठी के साथ सैकड़ों की संख्या लोग मौजूद रहे। योग प्रशिक्षकों के द्वारा योगासन सम्पन्न कराया गया। इसके अलावा विभिन्न स्थानों पर भी योग दिवस का आयोजन किया गया। 

योग बीमारियों से रखता है दूर 

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह बेहद हर्ष का विषय है कि भारत के प्रस्ताव पर आज से ठीक 10 वर्ष पहले विश्व योग दिवस के रूप में पूरी दुनिया ने स्वीकारता दी थी। आज दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व भर में मना रहे हैं। योग मन और आत्मा को शांति देने के लिए, आंतरिक ऊर्जा दिलाने के लिए, शरीर के लिए, स्वच्छता के लिए जीवन का अभिन्न अंग है। निश्चित रूप से योग से हम निरोगी रहने का संकल्प लेते हैं। जहां एक ओर स्वयं को अपने परिवार को और अपने समाज को विभिन्न गंभीर बीमारियों से बचने का भी कार्य कर सकते हैं। और योग के द्वारा जो ऊर्जा प्राप्त होती है उससे मन की शांति, आत्मा की शांति के साथ स्वस्थ और सौहार्द जीवन और संतुलित जीवन दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की स्वीकारता यह सिद्ध करती है भारतीय चिकित्सकीय पद्धति भी पूर्वजों की रही है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की मौके पर जिले वासियों को बधाई देते हुए जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि योग हमारे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का अंग है। जिसके माध्यम से अपने जीवन और समाज को स्वस्थ बनाने के लिए दैनिक रूप से अवश्य करना चाहिए। इससे समाज स्वस्थ होगा और सांस्कृतिक विकास भी होगा।


आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि यह एक गौरव का दिन है जब पूरे विश्व में भारतीय मनीषियों द्वारा स्थापित सिद्धांत को न सिर्फ मान्यता मिलती है बल्कि अपने नए जीवन के लिए उत्प्रेरित और उत्साहित होते हैं। उन्होंने बताया कि इस योग दिवस के मौके पर अयोध्या के सभी थाना चौकी पर भी योग संपन्न हुए हैं।

यह भी पढ़ेः जल योग से मिलता है शरीर को तमाम बीमारियों से छुटकारा