मुरादाबाद: रामगंगा में नहाते समय तीन डूबे, दो की मौत...एक अस्पताल में भर्ती

-गोताखोरों ने तीसरी योग शिवम को डूबने से बचाया, बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

मुरादाबाद: रामगंगा में नहाते समय तीन डूबे, दो की मौत...एक अस्पताल में भर्ती

मुरादाबाद, अमृत विचार: गर्मी से राहत पाने के लिए दोपहर बाद रामगंगा नदी में नहाने पहुंचे युवकों में डूबे तीन लोगों में से दो की गहरे पानी में जाने से मौत हो गई है, जबकि गोताखोरों ने एक युवक को डूबने से बचा लिया है। इसकी तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तीन युवक अपने साथियों के साथ रामगंगा नदी में नहाने गए थे। दिल्ली के रोहिणी निवासी सूरज (17) सिविल लाइन के प्रेम नगर में रहता है। वह नारियल पानी बेचने का काम करता है। रमेश और शिवम कुमार प्रेम नगर में सूरज से मिलने आए थे। गर्मी अधिक होने के कारण यह लोग रामगंगा नदी में नहाने के लिए निकले थे।

बताया जा रहा है कि उनके साथ में प्रेम नगर का जितिन भी नहाने के लिए गया था। सोमवार शाम करीब 5 बजे के दौरान या लोग पोस्टमार्टम हाउस के सामने नदी पर नहाने के लिए पहुंचे थे। इसमें सूरज रमेश और शिवम नदी के अंदर गहरे पानी में चले गए। तीनों डूबने लगे।

जितिन ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे लोग भाग कर मौके पर आ गए। इन लोगों ने सबसे पहले तो शिवम को नदी से बाहर निकाल कर सुरक्षित किया। इसके बाद सूरज और रमेश की तलाश के लिए नदी में काफी देर तक मौजूद रहे। लेकिन सूरज और रमेश समय रहते उन्हें खोज नहीं मिले।

घटना की जानकारी मिलते ही सिविल लाइन थाने की पुलिस रामगंगा नदी पर पहुंची थी। थानाध्यक्ष राम प्रसाद शर्मा ने तत्काल गोताखोरों को संपर्क कर उन्हें बुलाया। फिर करीब घंटे भर की मेहनत के बाद सूरज और रमेश के शव खोजें मिले।

सिविल लाइन सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि नदी में अधिक पानी पी लेने से शिवम की हालत बिगड़ी है, उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी की जा रही है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- मुरादाबाद : पुलिस को मिली सफलता, ई-रिक्शा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार...चिरंजीवी हॉस्पिटल के पास से की थी चोरी

ताजा समाचार