लखीमपुर-खीरी: छुट्टा पशु को बचाने के प्रयास में खंभे से टकराई कार, प्रधान की मौत...दो घायल

लखीमपुर-खीरी: छुट्टा पशु को बचाने के प्रयास में खंभे से टकराई कार, प्रधान की मौत...दो घायल

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। बांकेगंज कुकरा मार्ग पर लोहिया पुल के पास छुट्टा पशु को बचाने के प्रयास में पहाड़पुर के  प्रधान गुरलाल सिंह की कार सड़क के किनारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसमें कार चला रहे ग्राम प्रधान और पीछे बैठे दो साथी गंभीर घायल हो गए। 

ग्राम प्रधान को गोला में प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ले जाया जा रहा था, जिन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों गंभीर घायलां को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ग्राम प्रधान की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

मैलानी थाना की कुकरा पुलिस चौकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत पहाड़पुर के ग्राम प्रधान गुरलाल सिंह (27) शुक्रवार की रात नौ बजे अपने साथी लवप्रीत सिंह (22) पुत्र गुरपेज सिंह निवासी चौधरी फार्म और लवी सिंह उर्फ नवजोत सिंह (21)पुत्र राजेंद्र सिंह के साथ अपनी फॉर्च्यूनर कार यूपी 31 बीआर/7007 पर गोला से अपने फार्म हाउस पहाड़पुर के लिए रात नौ बजे लौट रहे थे। 

बताया जाता है कि कुकरा बांकेगंज रोड लोहिया पुल के निकट सड़क पर छुट्टा पशु के आ जाने पर उसे बचाने के प्रयास में कार सड़क के किनारे खड़े बिजली के खंभे से जा टकराई। घटना से कार क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों लोग गंभीर घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। 

तीनों घायलों को गोला के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर प्रधान को डॉक्टर ने लखनऊ रेफर कर दिया। परिवार वाले उन्हें लखनऊ ले  जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत होा लगई। जबकि लवप्रीत सिंह, लवी सिंह को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गुरलाल सिंह अपने परिवार में इकलौते भाई थे। उनके पिता अवतार सिंह, माता बलजिंदर कौर, पत्नी गगनदीप कौर और चार वर्षीय पुत्र मेहताब सिंह का रो-रोकर हाल बेहाल है। प्रधान के घर पर देखने वालों का तांता लगा रहा।  मुखाग्नि उनके पिता अवतार सिंह ने दी।

उनके अंतिम संस्कार में प्रधान संघ के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह, कुलवंत सिंह चीमा, फुरकाउद्दीन उर्फ सिमी, गुरमीत सिंह, जितेंद्र सिंह फौजी, साहब सिंह, गुरुदमन सिंह, जसवीर सिंह, राजवीर सिंह, सेक्रेटरी अशोक कुमार राणा, जिला अध्यक्ष बलकार सिंह, सोनू सिंह सहित क्षेत्र के तमाम प्रधान और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बिजली का खंभा बना प्रधान की मौत का कारण
कुकरा-बांकेगंज रोड सात किलोमीटर का चौड़ीकरण करने के लिए शासन ने पिछले वर्ष ही धनराशि पीडब्ल्यूडी विभाग को उपलब्ध करा दी थी। रोड निर्माण में बाधक बन रहे वन विभाग के पेड़ तथा बिजली विभाग के खंभे को हटवाने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने बिजली विभाग, वन विभाग को एनओसी जारी कर दी थी परंतु एक वर्ष गुजर जाने के बाद भी कुकरा बांकेगंज रोड पर ज्यों के त्यों बिजली के पोल तथा पेड़ बाधक बनकर खड़े हैं। जिनमें आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

आठ घंटे में दो मौतों से दहला क्षेत्र
शुक्रवार का दिन क्षेत्र के लोगों के लिए मनहूस साबित हुआ। दोपहर में कार की टक्कर से ई रिक्शा और बाइक सवार लोगों के घायल होने पर नीलम की मौत हो गई थी। शाम तक लोग इस घटना की चर्चा करते रहे, जबकि रात में खबर मिली कि इसी मार्ग पर पहाड़पुर के ग्राम प्रधान गुरलाल सिंह की मौत हो गई है। इससे क्षेत्र के लोग दहल उठे।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: नेपाल सीमा से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर खाई में पहुंची, कई यात्री घायल

 

ताजा समाचार

बरेली गोलीकांड: विवादित प्लॉट पर फिर कब्जा करने की कोशिश?, SSP ने भेजी पुलिस
पन्नू की हत्या की साजिश की भारतीय जांच के नतीजों पर 'सार्थक जवाबदेही' चाहता है अमेरिका 
अयोध्या: चार जिलों के विद्युत संविदा कर्मी 28 को देंगे मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना 
अमेरिका में McDonald’s का बर्गर खाने से 49 लोग बीमार, एक की मौत...शेयर में नौ प्रतिशत की गिरावट दर्ज  
राजस्थान में दर्दनाक हादसा: एक बस और ट्रॉले की टक्कर में तीन लोगों की मौत, 40 से अधिक घायल
2 दिसंबर से पूरे प्रदेश में जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे माध्यमिक शिक्षक, अधिकारों को लेकर निदेशालय पर गरजे माध्यमिक शिक्षक