बरेली: PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ये तीनों भाजपा जिलाध्यक्ष, छत्रपाल गंगवार भी पहुंचे दिल्ली

बरेली: PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ये तीनों भाजपा जिलाध्यक्ष, छत्रपाल गंगवार भी पहुंचे दिल्ली

बरेली, अमृत विचार: तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रमुख नेताओं के साथ संगठन के कई पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। इनमें बरेली के तीनों जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं जो रविवार सुबह दिल्ली रवाना होंगे। 

बरेली जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना और आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आमंत्रण शुक्रवार शाम पहुंचा था। बरेली से सांसद चुने गए छत्रपाल सिंह गंगवार पहले से ही दिल्ली में हैं।

रामगोपाल भी जाएंगे शपथ ग्रहण समारोह में
पार्टी की ओर से भाजपा के उन नेताओं को भी शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया है जिन्होंने लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी क्रम में प्रदेश कार्य समिति के सदस्य व पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रामगोपाल मिश्रा को भी बुलाया गया था।

उन्हें भाजपा के केंद्रीय कार्यालय व प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री संगठन की ओर से आमंत्रित किया गया है। रामगोपाल मिश्रा को लोकसभा चुनाव के दौरान शाहजहांपुर का प्रभारी बनाया गया था, जहां से कशमकश भरे चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को विजय मिली है।

यह भी पढ़ें- बरेली: डेढ़ साल से खाली पद...अब जगी उम्मीद, 80 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की हो सकती है नियुक्ति

ताजा समाचार