हल्द्वानी से ज्यादा नैनीताल में ध्वनि प्रदूषण, पर्यटकों की आवाजाही बनी कारण

हल्द्वानी से ज्यादा नैनीताल में ध्वनि प्रदूषण, पर्यटकों की आवाजाही बनी कारण

हल्द्वानी, अमृत विचार। सरोवर नगरी नैनीताल की वादियां अब शांत नहीं रहीं। हल्द्वानी से ज्यादा ध्वनि प्रदूषण नैनीताल में है। पर्यटकों की बढ़ रही आवाजाही की वजह से ऐसा हो रहा है। 

नैनीताल में देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी लोग सैर करने आते हैं। ताकि उन्हें प्राकृतिक दृश्यों के अवलोकन के साथ ही शांत वातावरण मिल सके। लेकिन नैनीताल अब शांत नहीं रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े बताते हैं कि नैनीताल में हल्द्वानी  से ज्यादा शोर-शराबा होने लगा है।

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मापक यंत्रों में दर्ज हुआ है कि बीते साल अगस्त, सितंबर और अक्टूबर माह में हल्द्वानी के बीयरशिवा और जल संस्थान क्षेत्र से ज्यादा शोर हुआ है। नैनीताल में मल्लीताल में लगे ध्वनि प्रदूषण मापक यंत्र में सामने आया है कि वहां औसतन ध्वनि प्रदूषण 62.40 डेसिबल तक पहुंच जाता है, जबकि हल्द्वानी में औसत ध्वनि प्रदूषण 60.60 डेसिबल तक रहता है।

यह तब है जब हल्द्वानी में वाहनों की संख्या पूरे नैनीताल जिले में सबसे ज्यादा है। माना जा रहा है कि नैनीताल में वाहनों की संख्या कम है, लेकिन वहां पर्यटकों की आवाजाही की वजह से वाहनों की संख्या में बढ़ोत्तरी होती है। साथ ही लोगों की आवाजाही भी बढ़ जाती है। जिस वजह से नैनीताल में हल्द्वानी से ज्यादा शोर हो रहा है। 

ध्वनि प्रदूषण के आंकड़े
क्षेत्र                                                     औसत                     अधिकतम  
मल्लीताल, नैनीताल                                 61.40                        71.50
बीयरशिवा, हल्द्वानी                                 51.66                        68.80
जल संस्थान, हल्द्वानी                               59.80                        60.60
(तीन माह का औसत ध्वनि प्रदूषण डेसिबल में)

नैनीताल में पर्यटकों की वजह से वाहनों की आवाजाही बढ़ती है। साथ ही वहां मानवीय गतिविधियां भी बढ़ती हैं। इस वजह से वहां ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है।
- डीके जोशी, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हल्द्वानी

ताजा समाचार

Kanpur Crime: मोटे मुनाफे का दिया लालच...तेल कारोबारी से 73 लाख रुपये की ठगे, साइबर सेल में दर्ज कराई FIR
बाराबंकी: 20-20 राउंड कारतूस के साथ चुनावी ड्यूटी में मुस्तैद होंगे जवान, इन 10 पोलिंग बूथ को माना गया है असुरक्षित
Kanpur News: 46 डिग्री तापमान में बत्ती गुल, 49 मोहल्लों में मची हायतौबा...केस्को के सिस्टम को कोसते रहे लोग
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.47 लाख करोड़ रुपये बढ़ा 
Thailand Open 2024 : सात्विक-चिराग ने जीता थाईलैंड ओपन का खिताब, बोले- बैंकॉक हमारे लिए खास
Unnao News: बार-बार गुल हो रही बिजली, उपभोक्ता गर्मी से बेहाल, ट्रिपिंग जारी रहने से खराब हो रहे विद्युत उपकरण