Farrukhabad: शोले फिल्म के बीरू की तरह जीजा के घर आई युवती पेड़ पर चढ़ी; पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। राजेपुर थाना क्षेत्र में शोले फ़िल्म के बीरू की तरह जीजा के घर आई साली नीम के पेड़ पर चढ़ गई। पुलिस ने भारी मशक्कत करके उसे पेड़ से नीचे उतारा।
बीते दो दिन पूर्व अपने जीजा के घर आई युवती अचानक आधी रात को पेड़ पर चढ़ गई। जब इसकी जानकारी घर में सो रहे अन्य परिजनों को हुई तो वह उसे ढूंढने लगे।
घर के बाहर जाकर देखा तो नीम के पेड़ पर उन्हें कुछ आवाज सुनाई दी। जब परिजनों ने टॉर्च की रोशनी मे देखा तो पेड़ पर युवती चढ़ी हुई थी। उसे समझा बुझाकर कर नीचे उतारने का प्रयास किया परंतु वह नहीं मानी। परिजनों ने राजेपुर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और रेस्क्यू के बाद युवती को सकुशल नीचे उतारा।
शोले फ़िल्म की स्टोरी की तरह यह मामला थाना राजेपुर के ग्राम सलेमपुर का है।जहां रामरतन की 17 वर्षीय पुत्री सीमा उर्फ शीतल बीते दो दिन पूर्व अपने जीजा अवधेश पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम अलीगढ़ के घर आई थी। बीती आधी रात को सीमा घर के पास खड़े नीम के पेड़ पर चढ़ गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पंहुची बमुश्किल से उसे नीचे उतारा। उप निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि सीमा अपने जीजा के यहां दो दिन पूर्व आई थी। आधी रात को पेड़ पर चढ़ने की जानकारी उसके रिश्तेदारों द्वारा दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद उसे समझा-बुझाकर पुलिस ने पेड़ से नीचे उतारा।