लखनऊ: दोस्त की पत्नी को बेसुध कर किया दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश मड़ियांव पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

लखनऊ: दोस्त की पत्नी को बेसुध कर किया दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश मड़ियांव पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

लखनऊ, अमृत विचार। मड़ियांव कोतवाली अंतर्गत दोस्त की पत्नी को प्रसाद में नींद की गोलियां खिलाकर उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया है। होश में आने के बाद महिला ने विरोध किया तो आरोपी सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद आरोपी दो वर्षों तक उसका यौन शोषण करने लगा। हालांकि, कोर्ट के आदेश पर मड़ियांव पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्र के मुताबिक, क्षेत्र की रहने महिला ने  सोनू उर्फ आशीष शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि आरोपी उसके पति का दोस्त है। जिस वजह से आरोपी उसके घर अक्सर आता जाता था। दो वर्ष पूर्व आरोपी दोस्त की गैर मौजूदगी में उसके घर पहुंचा। जिसके बाद प्रसाद में नींद की गोलियां मिलाकर महिला की खिला दिया। 

प्रसाद का सेवन करने से महिला का सिर चकराने लगा और वह बेसुध हो गई। तभी आशीष ने बेहोशी की हालत में उससे दुष्कर्म किया। होश में आने पर महिला ने विरोध किया तो आरोपी उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की बात करने लगा। 

महिला का आरोप है कि दो वर्षों तक आशीष उसे ब्लैकमेल कर यौन शोषण करने लगा। गत  9 जनवरी 2024 को आरोपी ने उससे संबंध बनाने का दबाव बनाया तब महिला ने इंकार कर लिया। इस पर आरोपी ने महिला की पिटाई कर दी। इसके बाद पीड़िता ने मड़ियांव थाने में तहरीर दी। बावजूद इसके पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।  हालांकि कोर्ट के आदेश पर मड़ियांव पुलिस ने  आरोपी पर दुष्कर्म की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:-Video: सास को दिल दे बैठी बहू, शारीरक संबंध बनाने को करती है मजबूर, पीड़िता ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार