चित्रकूट: मिल गई दुल्हन, पुलिस ने मायकेवालों को किया सुपुर्द, ससुराल से गहने लेकर गायब हो गई थी नवविवाहिता

चित्रकूट: मिल गई दुल्हन, पुलिस ने मायकेवालों को किया सुपुर्द, ससुराल से गहने लेकर गायब हो गई थी नवविवाहिता

चित्रकूट, अमृत विचार। विदा होकर ससुराल से उसी दिन गायब होने वाली दुल्हन को पुलिस ने ढूंढ निकाला। पुलिस ने उसे उसकी मर्जी पर मायकेवालों को सौंप दिया है।  गौरतलब है कि रैपुरा थाना क्षेत्र के कपुरी गांव की शादी मऊ थाना क्षेत्र के सिकरौं गांव में हुई थी। 18 अप्रैल को शादी थी। 19 अप्रैल को दुल्हन विदा होकर ससुराल आई थी।

तीन बजे अपराह्न बारात के घर आने के बाद परिवार की महिलाएं विवाह के बाद की रस्में संपन्न करने के लिए पास के तालाब गई थीं। लौटीं तो दरवाजे पर नाचगाना होने लगा। घर में शादी की धूमधाम थी। जब घरवाले अंदर गए तो पाया कि नई नवेली दुल्हन घर के पीछे दरवाजे से कहीं चली गई। घरवालों ने पहले तो ढूंढा और जब नहीं पता चला तो रैपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

अशोक ने अपनी पत्नी पर गहने भी ले जाने का आरोप लगाया था। रैपुरा थानाध्यक्ष शैलेंद्र चंद्र पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर विवाहिता को ढूंढ लिया गया है लेकिन बालिग होने के कारण उसे उसकी मर्जी पर मायके मां बाप के पास छोड़ दिया गया है। एसओ विभागीय बैठक में होने की वजह से ज्यादा कुछ नहीं बता सके।

यह भी पढ़ें:-मां मेरा क्या कसूर: बहराइच में सड़क किनारे मिला नवजात शिशु, जिला अस्पताल में भर्ती, सीडब्लूसी ने ली यह जिम्मेदारी