Health Tips: आप भी खाएं रोजाना इतने बादाम, इस विटामिन से होने लगेंगे बाल लंबे, बीमार पड़ना होंगे बंद!

Health Tips: आप भी खाएं रोजाना इतने बादाम, इस विटामिन से होने लगेंगे बाल लंबे, बीमार पड़ना होंगे बंद!

Health Tips: हमारे शरीर में विटामिन की बहुत अहम भूमिका होती है। कुछ विटामिन की कमी से शरीर में बीमारी होने लगती हैऔर विटामिन को पूरा करने के लिए हम लोग तरह-तरह की चीजे भी इस्तेमाल करते हैं।गर्मी के मौसम में खास तौर से त्वचा पर दाने, झाइयां और तमाम तरह की बीमारी होने लगती है तभी हम लोग विटामिन ई का प्रयोग करते हैं।

विटामिन ई बहुत महत्वपूर्ण है। बहुत से लोगों को विटामिन ई की जरुरत खासकर त्वचा के लिए ही नहीं विटामिन ई आपके और हमारे स्वास्थ्य और शरीर के एक-एक अंग के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है, इसमें शरीर को फ्री रेडिकल्स से सुरक्षित रखने की योग्यता होती है।

विटामिन ई भी बॉडी में इम्यून सिस्टम को ताकत करने में मदद करता है। जिससे आपको तरह-तरह के संक्रामक बीमारीयों से लड़ने की क्षमता मिलती है, इसकी कमी से मानव शरीर की मांसपेशियां भी कमजोर होने लगती है। इसकी कमी का प्रभाव आंखों पर भी पड़ता है। आंख की रेटिना और अन्य कोशिकाओं में लाइट रिसेप्टर्स कमजोर हो सकते हैं। अपने शरीर में विटामिन ई की कमी से बचने के लिए हमे कुछ फूड्स की जरूरत पड़ती है।

अपनी डाइट में कुछ फूड्स को शामिल करें।
बादाम विटामिन ई का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। आप भी रोजाना 4 से 5 बादाम के सेवन से आप विटामिन ई की कमी को दूर कर सकते हैं। बादाम के सेवन आपकी ब्रेन यानी मस्तिष्क हेल्थ में भी सुधार करता है। इसमें प्रोटीन की भी मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन के लिए आप अपनी डाइट में आलमंड मिल्क को भी शामिल कर सकते हैं

हमारे शरीर को विटामिन पूरा करने में कीवी फल के सेवन से भी पूरा किया जा सकता है, कीवी में पाए जाने वाले पोषक तत्व काफी फायदेमंद होते हैं । पौष्टिकता से भरपूर फल कीवी खाने से शरीर को विटामिन सी मिलता है। इसी के साथ कीवी में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन के और विटामिन बी 6 पाया जाता है। फाइबर के अलावा कीवी को जिंक, फास्फोरस और मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स माना जाता है। कीवी मे फाइबर, पोटेशियम और विटामिन सी का भी स्रोत है। कीवी का सेवन शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। कीवी में प्रति 100 ग्राम में लगभग 1.5 मिलीग्राम विटामिन ई होता है। कुछ सब्जियों में भी विटामिन ई की मात्रा पाई जाती है। जैसे पालक, सरसों के पत्ते और मेथी मे भी विटामिन ई का एक अच्छा स्रोत पाया जाता हैं। इसको आप सलाद में भी शामिल कर सकते हैं। जिससे ज्यादा फायदा शरीर को पहुंचता है

विटामिन ई की मात्रा अंडे में भी पाई जाती है। अंडे विटामिन ई की मात्रा अधिकतम अंडे की सफेदी में पाई जाती है। इसके अलावा, अंडे में विटामिन डी, प्रोटीन और विटामिन बी12 और अन्य पोषक तत्व भी होते हैं, जो आपके शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।

गर्मी के मौसम में आम हम लोग अधिकतर खाते हैं इसमें भी विटामिन ई पाई जाती है। विटामिन ई की कमी को पूरा करने के लिए आम का भी सेवन किया जा सकता है। विटामिन ई की मात्रा आम में अच्छी होती है, जो हमारे और आप के शरीर के लिए महत्वपूर्ण है। इसमें और भी पोषक तत्व पाए जाते हैं। 

यह जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी है ये किसी भी तरह से किसी भी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता । अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें और सलाह लें।

(नोट- ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, अमृत विचार इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें)

यह भी पढ़े :अगर कॉफी आपका पेट खराब कर दे तो क्या करें? चिंता न करें, जानिए इससे निपटने के आसान तरीके!