5 अप्रैल: आज के दिन दंतेबाड़ा में नक्सलियों के हमले में CRPF के 73 जवानों की हुई थी मौत, जानिए प्रमुख घटनाएं

5 अप्रैल: आज के दिन दंतेबाड़ा में नक्सलियों के हमले में CRPF के 73 जवानों की हुई थी मौत, जानिए प्रमुख घटनाएं

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 5 अप्रैल की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1479 – सिखों के तीसरे गुरु- गुरु अमरदास का जन्म।

1659 - मकसूदाबाद की लड़ाई में शुजा की हार

1663 – शिवाजी महाराज ने दो सौ घुड़सवारों के साथ दस हजार सैनिकों के साथ पुणे के लाल महल में डेरा डाले हुए मुगल सूबेदार शाहिस्तेखान पर छापा मारा।

1843 - ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया ने हांगकांग को ब्रिटिश कॉलोनी में शामिल करने का ऐलान किया। 1905 – भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता और बिहार के राजनीतज्ञ जगजीवन राम का जन्म।

1930 – महात्मा गांधी ने 241 मील की यात्रा करके दांडी यात्रा पूरी की।

1949 – भारत में स्काउट एण्ड गाइड की स्थापना।

1955 - विस्टन चर्चिल ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।

1957 – देश में पहली बार और दुनिया में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से केरल में संपन्न चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी को सत्ता प्राप्त हुई, ई.एम.एस. नंबूदरीपाद मुख्यमंत्री बने।

1961 – भारत सरकार की ओर से प्रायोजित पहली इंडियन ड्ग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड कंपनी की स्थापना।

1964 – नौसेना ने पहली बार राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया।

1975 – सउदी अरब के राजा फैजल की हत्या।

1979 – भारतदेश का पहला नौसेना संग्रहालय मुंबई में खुला।

1991 – अंतरिक्ष यान एसटीएस 37 (अटलांटिस 8) का प्रक्षेपण किया गया।

1993 – भारतीय अभिनेत्री दिव्या भारती का निधन।

2007 – ईरान ने 15 ब्रिटिश नौ सैनिकों को रिहा किया।

2008 – पार्वती ओमनाकुट्टन फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड बनी।

2010- नक्सलियों द्वारा किए गए अब तक के सबसे भीषण हमले में छत्तीसगढ़ के दंतेबाड़ा में सीआरपीएफ के 73 जवानों की मौत।

2017- लोकसभा में फुटवियर डिजाइन और विकास संस्‍थान विधेयक 2017 पारित किया गया।

2020 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर देश के करोड़ों लोगों ने रात नौ बजे अपने घरों की तमाम बत्तियां बुझाकर मोमबती, दिए और मोबाइल फोन की फ्लेश लाइट जलाकर कोरोना महामारी के खिलाफ संघर्ष में एकजुटता का प्रदर्शन किया।

ताजा समाचार

 जौनपुर: बीजेपी के दोनों प्रत्याशी हैं मालामाल, जानिए कुल संपत्ति का ब्योरा
Banda: नियम विरुद्ध प्रचार सामग्री छापने प्रिटिंग प्रेस संचालकों पर होगी कार्रवाई, एमसीएमसी सेल प्रभारी ने दी सख्त हिदायत
बदायूं: आवास पर संविदाकर्मी का कब्जा...नोटिस के बाद भी नहीं हुए खाली, भटक रहे सरकारी कर्मचारी
बहराइच: आठ वर्षीय बालिका को घर से खींच ले गया तेंदुआ, 200 मीटर की दूरी पर क्षत-विक्षत हालत में बरामद शव
Lok Sabha Election 2024: फतेहपुर में चुनाव को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में चलाया चेकिंग अभियान...चार पहिया वाहनों की ली तलाशी
मुंबई में संपत्तियों का पंजीकरण अप्रैल में 11 प्रतिशत बढ़कर 11,628 इकाई